साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं भानुप्रिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भानुप्रिया ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। भानुप्रिया ने फिल्म इंडस्ट्री को लगभग 33 साल दिए और करीब 150 फिल्में कीं। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं भानुप्रिया ने 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' है जो 1983 में रिलीज हुई थी। भानु ने साउथ में लोकप्रियता हासिल करने के बाद 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा। भानुप्रिया की फिल्मों में आने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।
बॉलीवुड: कहां गई 'खुदगर्ज' फिल्म की वो बड़ी-बड़ी आंखों वाली खूबसूरत हीरोइन, दो साल पहले मार पीट की वजह से आई थी चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस दिन के बाद भानु ने दोबारा स्कूल ना जाने की कसम खा ली थी। उन्होंने स्कूल में पहले ही बोल दिया था कि वे फिल्मों में रोल कर रही हैं और फिल्म हाथ से निकलने के बाद स्कूल जातीं, तो उनका मजाक बनता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम ढूंढा और सफलता भी मिली। इस बीच भानुप्रिया फोटोशूट भी करवाती थीं। उनके फोटोशूट पर जब भारतीराजा गुरु की नजर पड़ी तो उन्होंने तमिल फिल्म 'Pasiyadu' में काम करने का मौका दिया।
जब वो यह फिल्म कर रहीं थीं, तभी उन्हें वामसी गुरु की 'सितारा' ऑफर हुई और उसके बाद 'चंद्रंगम'। सबसे पहले 'सितारा' रिलीज हुई, जो बड़ी हिट साबित हुई और नेशनल लेवल पर बेस्ट रीजनल फिल्म के साथ कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। भानुप्रिया ने 1986 में फिल्म 'दोस्ती दुश्मनी' से बॉलीवुड में एंट्री ली। वे अब तक लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़' (1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989), 'दाव पेंच' (1989), 'ग़रीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990) और 'भाभी' (1991) शामिल हैं। भानुप्रिया की ज्यादातर फिल्मों में उनके कोस्टार जितेन्द्र रहे।
भानुप्रिया की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। एक इंटरव्यू में भानुप्रिया ने बताया था कि वो NRI आदर्श कौशल को पसंद करती थीं। चूंकि आदर्श अमेरिका में रहते थे तो दोनों की बात अक्सर फोन पर ही होती थी। बाद में जब बात शादी तक पहुंची तो भानु के माता पिता इसके खिलाफ थे। आखिरकार भानुप्रिया ने 14 जून, 1998 को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। 5 साल बाद 2003 में उन्होंने बेटी अभिनया को जन्म दिया। हालांकि शादी के सात साल बाद 2005 में भानुप्रिया और कौशल का तलाक हो गया।
इसके बाद बेटी की कस्टडी भानुप्रिया को मिल गई और वो चेन्नई चली आईं। भानु अब 18 साल की बेटी की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वहीं साल 2019 में भानुप्रिया के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद वह जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, चेन्नई स्थित उनके घर में चार नाबालिग लड़कियां मिली थीं। उन्हीं में से एक लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि भानुप्रिया ने घरेलू सहायिका के रूप में उनकी बेटी को रखा और नौकरी के लिए भुगतान नहीं दिया। बात यहां तक आ गई थी कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह बच्चों की तस्करी से जुड़ा मामला भी हो सकता है।