कोरोना काल में शादी-ब्याह का रंग यूं तो थोड़ा फीका पड़ गया है लेकिन इस खतरनाक वायरस से बने हालात के कारण ऐसा करना भी जरूरी था। यहां तक कि लोगों ने इस दौरान हुई शादी को 'लॉकडाउन वेडिंग' का नाम दे दिया है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी शादी की कई खबरें सामने आईं हैं। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। बीते दिनों यामी गौतम की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। उसके कुछ समय बाद टीवी एक्टर अंकित गेरा ने गुपचुप शादी रचाई थी। अभिनेत्री एवलिन शर्मा की शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में अक्षय खरोड़िया और कुंडली भाग्य फेम ईशा आनंद की भी शादी की खबरें सामने आईं थीं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अंगीरा धर की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
बधाई हो: एक्ट्रेस अंगीरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी से रचाई गुपचुप शादी, देखें वायरल तस्वीरें
बॉलीवुड में फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ (Love Per Square Foot) से कदम रखने वाली एक्ट्रेस अंगीरा धर (Angira Dhar) ने डायरेक्टर आनंद तिवारी (Anand Tiwari) से शादी कर ली है। हाल ही में अंगीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंगीरा ने शादी के फंक्शन की दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में दोनों मंडप में बैठे हुए हैं और एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।
अंगीरा ने तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में लिखा, '30 अप्रैल को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं।' अंगीरा और आनंद की शादी की तस्वीरें देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। शादी में अंगीरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आनंद ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। दोनों को ये लुक बहुत ही प्यार लग रहा है।
अंगीरा के पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। एक्ट्रेस शॉर्वरी ने कमेंट किया- 'दादा लकी हो गए। आप दोनों को ढेर सारा प्यार'। वहीं अदा शर्मा ने कमेंट किया- 'बधाई हो'। कुछ फैंस भी दोनों को शादी की बधाई दे रहे और दोनों के सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
अंगीरा की डेब्यू फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ को आनंद तिवारी ने ही डायरेक्ट किया था और तभी से दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे और उसी के बाद से दोनों साथ में हैं। आनंद और अंगीरा बीते दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आनंद तिवारी ने 'गो गोवा गॉन', 'आयशा' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' को डायरेक्ट किया है।