सब्सक्राइब करें

खुलासा: शेफाली जरीवाला का छलका दर्द, बोलीं- दूसरी शादी करने पर 'कांटा लगा लड़की' तक कहा गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 26 Jun 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Shefali Jariwala says she was judged for divorce and second marriage with Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला - फोटो : instagram

फिल्म इंडस्ट्री में किसी की किस्मत रातों रात बदल जाती हैं तो किसी को स्टारडम पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती हैं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था, उन्हें रातों रात फेम मिल गया था। खास बात है कि उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया था बल्कि एक गाने के जरिये ही अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के बारे में। शेफाली का जीवन हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। शेफाली जरीवाला का एक बार तलाक हो चुका है। शेफाली ने दूसरी शादी पराग त्यागी से की थी। शेफाली जरीवाला ने अपने बीते दिनों को याद कर एक खुलासा किया है।



पहली शादी टूटने के बाद इन चीजों का सामना करना पड़ा था - शेफाली
दरअसल, पहली शादी टूट जाने के बाद जब शेफाली ने पराग को अपना जीवनसाथी चुना तो उन्हें लोगों के कई ताने सुनने पड़े थे। शेफाली ने बताया कि उस समय लोगों ने उनको जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांटा लगी और ना जाने क्या क्या कहकर भला बुरा कहा था। अब शेफाली ने इसके बारे में खुलकर बात की है।

Trending Videos
Shefali Jariwala says she was judged for divorce and second marriage with Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेफाली ने अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है और कहा, 'जब आपके साथ ऐसा होता है तो आपको लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण फैसला होता है। आपको लगता है, अब आगे क्या होगा। जब मेरी शादी हुई और मेरा तलाक हुआ तब मैं एक जवान लड़की थी। यह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था लेकिन लोगों ने मुझे समझा और मेरे फैसले का सम्मान किया। इनमें मेरे माता-पिता, दोस्त और कई लोग शामिल हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Jariwala says she was judged for divorce and second marriage with Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला - फोटो : Instagram

शेफाली आगे कहती हैं, 'जब आपके साथ यह होता है, आपको लगता है कि आपकी दुनिया खत्म हो गई है। आप यह सोचने लगते हैं कि जो आपके साथ हुआ वह गलत हुआ। एक वक्त ऐसा भी सामने आ जाता है जब आप प्यार में विश्वास करना ही छोड़ देते हैं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। आप यह सोचने लगते हैं कि आपको किसी से प्यार नहीं हो सकता या फिर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे लेकिन यह वक्त भी निकल जाता है।' उन्होंने यह भी कहा कि वह तलाक के दौरान और दूसरी बार शादी करने पर लोगों के तानों का भी शिकार हुई हैं।

Shefali Jariwala says she was judged for divorce and second marriage with Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला - फोटो : instagram

इस बारे में शेफाली कहती है, 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, सिर्फ औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकते हैं और महिलाएं दो बार भी नहीं। महिलाओं को यह तक कह दिया जाता है कि इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ गड़बड़ होगी। मुझे भी 'कांटा लगा' लड़की, यह बहुत बोल्ड है और ना जाने क्या क्या सुनना पड़ा था। हम कई प्रकार की भूमिकाएं पर्दे पर निभाते हैं। हम पर्दे पर अगर बुरे दिखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने असल जीवन में भी वैसे ही हैं।' 

विज्ञापन
Shefali Jariwala says she was judged for divorce and second marriage with Parag Tyagi
शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें 2004 में शेफाली जरीवाला ने सिंगर हरमीत सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक ना चली और 2009 में उनका तलाक हो गया था। शेफाली अपने जीवन में आगे बढ़ गईं और फिर उन्हें पराग त्यागी में अपना प्यार नजर आने लगा। उसके बाद पराग और शेफाली ने 2014 में पराग से दूसरी शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed