बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी पर्दे के सामने कुछ और होती है और पर्दे के पीछे वो दूसरी ही दुनिया में जी रहे होते हैं। फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबका दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री सारिका की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही। सारिका फिल्मों की हिट हीरोइन थी, लेकिन निजी जीवन में उन्हें एक के बाद एक झटके ही मिले थे।सारिका जब बहुत छोटी थीं तभी उनके पिता उन्हें और उनकी मां को छोड़कर कहीं चले गए।
फ्लैशबैक: मास्टर सूरज से बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री बनी थीं सारिका, फिल्मी कहानी जैसी रही निजी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारिका ने 1967 में आई फिल्म 'मंझली दीदी' से फिल्म जगत में कदम रखा था। उस वक्त उनकी उम्र पांच साल थी।बचपन में वो लड़के यानि मास्टर सूरज को रूप में फिल्मों में काम करती थीं। इसके बाद साल 1975 में उन्हें फिल्म 'गीत गाता चल' में मुख्य अभिनेत्री के रूप मे अभिनय करने का मौका मिला। उन्होंने पर्दे पर 'जानी दुश्मन', 'गृह प्रवेश', 'बिन फेरे हम तेरे', 'क्रांति', 'पांच कैदी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। सारिका को साल 2000 में 'हे राम' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा साल 2007 में फिल्म 'परजानिया' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वो 'युद्ध' और 'डर सबको लगता है' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा बनीं।
सारिका जब फिल्मों में काम कर रहीं थीं तो अभिनेता सचिन पिलगांवकर संग उनकी नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थीं। कहते हैं कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और शादी करना चाहते थें। उस वक्त तक सारिका अपनी मां के साथ ही रहती थीं। ऐसे में जब उनकी मां को अपनी बेटी की मोहब्बत के बारे में पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। उनकी मां ने कहा कि सारिका अगर तुमने अभी शादी कर ली तो तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा। मजबूरी में सारिका ने अपनी मां की बात मान ली और सचिन से अलग हो गईं। हालांकि जब मां की हुकूमत सारिका पर बढ़ने लगी तो उन्होंने तंग आकर अपनी मां का घर ही छोड़ दिया।
इसके बाद सारिका की जिंदगी में कमल हासन की एंट्री हुई और उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया। सारिका और कमल को जब प्यार हुआ तो कमल की उनकी पत्नी वाणी से तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। सारिका और कमल उन दिनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसी बीच सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उनकी बड़ी बेटी श्रुति हासन का 1986 में जन्म हुआ। श्रुति के जन्म के दो साल बाद कमल और सारिका ने शादी की। इसके बाद उनकी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ। सारिका की जिंदगी में अब ठहराव आ ही रहा था कि कमल से उनके रिश्ते बिगड़ने लगे।
इसके बाद कमल और सारिका साल 2004 में अलग हो गए। हालांकि तलाक के बाद उनकी बेटियों ने अपने पिता के साथ रहना चुना। एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा था कि, 'मैं खुश हूं कि मेरे माता पिता ने अलग होने का फैसला किया क्योंकि वो दोनों एक साथ नहीं रह पा रहे थे'। आज सारिका और कमल अलग हो चुके हैं, लेकिन उनकी बेटियां अपने माता पिता दोनों से जुड़ी हैं और उनके साथ बॉन्डिंग भी अच्छी रखती हैं।