सब्सक्राइब करें

खुलासा: ब्रिटनी स्पीयर्स ही नहीं ये सितारे भी परिवार के खिलाफ दे चुके हैं चौंकाने वाले बयान, दंग रह गए थे फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Jun 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
Britney spears conservatorship case before her these bollywood celebs have also given shocking statement against family
ब्रिटनी स्पीयर्स, प्रतीक बब्बर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों की चमचमाती जिंदगी देखकर उन्हें खुश मानने वाले फैंस उस वक्त चौंक जाते हैं जब ये सितारे अपने जीवन में चल रही परेशानियों का खुलासा सामाजिक तौर पर करते हैं। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाकर चर्चा में आ गई हैं। ब्रिटनी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने पिता जेमी स्पीयर्स के सरंक्षण से मुक्त होना चाहती हैं। दरअसल 13 साल से उनकी जिंदगी उनके पिता नियंत्रित कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने ये साबित कर दिया था कि उनकी बेटी मानसिक रूप से फिट नहीं है। ऐसे में कंजर्वेटरशिप कानून के तहत ब्रिटनी के जीवन का पूरा अधिकार उन्होंने अपने हाथ में ले लिया था, लेकिन अब ब्रिटनी ने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।



ये बॉलीवुड सेलेब्स भी कर चुके हैं चौंकाने वाले खुलासे

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो बच्चा पैदा करना चाहती हैं, लेकिन  उन्हें उसकी अनुमति भी नहींं मिल रही है।अब ब्रिटनी के ऊपर से ये कानून हटाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। हालांकि ब्रिटनी पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाई है। उनसे पहले बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स अपने माता पिता के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे कर चुके हैं।

Trending Videos
Britney spears conservatorship case before her these bollywood celebs have also given shocking statement against family
प्रतीक बब्बर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक बब्बर

स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपने माता पिता जितना नाम फिल्मों में नहीं कमा सके। हालांकि अपने पिता के खिलाफ बयान देकर वो सुर्खियों में जरूर आ गए थे। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने कहा था कि बचपन में उनके पिता ने कभी उनका हाल चाल जानने की कोशिश नहीं की। वो उनसे ज्यादा अपने दूसरे परिवार में व्यस्त रहते थे। इस नाराजगी के चलते प्रतीक ने अपने नाम के आगे से सरनेम ही हटा लिया था। हालांकि राज बब्बर ने बेटे का साथ नहीं छोड़ा और उन्हें ड्रग की लत से भी बाहर निकाला। कुछ समय बाद दोनों की शिकायतें दूर हो गईं और दोनों एक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Britney spears conservatorship case before her these bollywood celebs have also given shocking statement against family
माता पिता के साथ कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत

बॉलीवुड की पंगा गर्ल भी अपने परिवार के बारे में कई खुलासे कर चर्चा में आ चुकी हैं। कंगना ने बताया था कि वो अपने माता पिता की अनचाही संतान थीं। उनके पिता को उनके पैदा होने पर कोई खुशी नहीं हुई थी। कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें अभिनेत्री बनना था। इसके लिए वो घर से भाग आईं थीं। इसके बाद उनके पिता उनसे नाराज हो गए थे। यहां तक कि एक बार कंगना के पिता ने उन पर हाथ उठाया था तो कंगना ने कह दिया था कि वो अगर मारेंगे तो वो भी चुप नहीं बैठेंगी। हालांकि बाद में उनकी नाराजगी दूर हो गई थी।

Britney spears conservatorship case before her these bollywood celebs have also given shocking statement against family
माता पिता के साथ अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल

अमीषा ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म की सफलता से अमीषा की किस्मत चमक गई थी। इसके बाद फिल्म 'गदर' से भी भी उन्हें अपार सफलता मिली। हालांकि धीरे धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और वो हिट हीरोइन नहीं बन पाईं। वहीं अमीषा उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में तब आ गईं जब उन्होंने अपने परिवार पर उनकी कमाई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपये के हर्जाने का मुकदमा भी दायर किया था। अमीषा ने ये भी बताया था कि विक्रम भट्ट संग उनके अफेयर को लेकर उनकी मां ने उनकी पिटाई कर दी थी जिसके बाद अमीषा ने अपना घर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Britney spears conservatorship case before her these bollywood celebs have also given shocking statement against family
जान कुमार सानू, कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

जान सानू

बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू के बेटे जान सानू ने भी पिता के खिलाफ बातें कह कर सबको हैरत में डाल दिया था। जान ने कहा था कि जब वो छोटे थे तभी कुमार सानू ने उन्हें और उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। जान का कहना था कि उनकी मां ने ही बचपन से उनका ख्याल रखा था। इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed