राजद्रोह के मामले में केरल हाईकोर्ट ने फिल्म मेकर आयशा सुल्ताना को अग्रिम जमानत दे दी है। बता दें कि गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही आयशा से गुरुवार को तीन घंटे लंबी पूछताछ भी चली थी। बता दें, आयशा से रविवार, बुधवार और गुरुवार को इस मामले में पूछताछ की गई थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। लक्षद्वीप के कावारत्ती पुलिस स्टेशन में तीन घंटे पूछताछ के बाद बाहर आते वक्त आयशा ने कहा था कि अब सब खत्म हो गया है। मुझसे पुलिस ने कहा है कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। अब मैं वहां के लिए रवाना हो जाऊंगी। मैं शायद कल या परसो तक वहां पहुंचूंगी।
पांच खबरें: आयशा सुल्ताना को मिली अग्रिम जमानत और पायल रोहतगी हुईं गिरफ्तार
अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस पर सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। चेयरमैन ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पायल पर आरोप है कि वो सोसायटी की सदस्य न होने के बाद भी उसकी 20 जून को चल रही मीटिंग में चली आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।
विवाद: पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोसायटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने का है आरोप
लोगों को कोरोना से बचने और उसके प्रभाव को कम करने का एक मात्र साधन वैक्सीन ही नजर आ रहा है। बीते दिनों हालात ये हो चुके थे कि लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहा था। हालांकि अब इस व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। इसी बीच सोनू ने एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी। इस बात की जानकारी सोनू ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। सोनू ने एक वीडियो साझा की है और एप से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के बारे में बताया है। सोनू सूद का कहना है कि इस एप के जरिये भारत में तेजी से टीकाकरण हो सकेगा। यह एक बड़ी मदद होगी पूरे भारत को टीका लगवाने में।
नेक पहल: 'वैक्सीनेशन तक की दूरी, चलो मिलकर करें पूरी', सोनू सूद ने लॉन्च की नई एप 'कवरेज'
55 दिन से अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे अनिरुद्ध दवे को अब डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बता दें कि अनिरुद्ध दवे को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दरअसल 23 अप्रैल को वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उस वक्त वो भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अनिरुद्ध दवे का ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम हो गया था और लंग्स में इंफेक्शन भी 85 प्रतिशत तक फैल गया था जिससे उनके जीवन को खतरा हो गया था। वहीं अब इस पहाड़ जैसे समय को काटने के बाद से उन्हें घर जाने की अनुमति डॉक्टरों से मिल गई। इसके बाद अनिरुद्ध काफी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की।
खुशी के पल: कोरोना को मात देकर 55 दिन बाद घर लौटे अनिरुद्ध दवे, बोले- जिंदगी आ रहा हूं मैं
ग्लोबल हार्टथ्रोब मिशेल मोरोन दुनिया भर में कई लोगों के लिए मेन ऑफ द ड्रीम हैं। फिल्म '365 डेज' में अपने हॉट लुक से फैन्स के दिनों की धड़कने बढ़ाने वाले मिशेल मोरोन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुईं, जिसके कारण वह भड़के हुए हैं। अभिनेता ने लोगों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह किसी की प्राइवेसी में सेंध लगाकर गैर-कानूनी तरीके से फोटो को लीक करना बेहद शर्मनाक बात है। यह फोटोज पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 365 डेज से जुड़ी हुई है। यह एक एडल्ट कैटेगरी की फिल्म थी, जो काफी हिट हुई थी। मिशेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें वह फोटोज लीक करने वालों को खूब सुना रहे हैं।
365 डेज फेम मिशेल मोरोन की प्राइवेट तस्वीरें हुईं लीक, भड़के अभिनेता ने कहा- प्राइवेसी में सेंध लगाना जुर्म…