{"_id":"60758ef08ebc3e8d2c63275f","slug":"arjun-kapoor-bought-brand-new-land-rover-defender-worth-rs-1-crore-see-viral-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अर्जुन कपूर ने खरीदी Land Rover Defender, कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: अर्जुन कपूर ने खरीदी Land Rover Defender, कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर। लेकिन इस बार अर्जुन के लाइमलाइट में आने की वजह कुछ और है। दरअसल, उन्होंने एक महंगी गाड़ी खरीद ली है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर ने लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीदी है जिसकी कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है। हाल ही में अर्जुन कपूर को उनकी इस नई गाड़ी के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था जिसके बाद से यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं और वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
3 of 5
अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने भी कोरोना से ठीक होते ही लैम्बोर्गिनी Urus खरीदी थी जिसके चलते वो लाइमलाइट में आए थे। वहीं अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर ने भी अपनी पत्नी सुनीता कपूर को उनके जन्मदिन पर एक मर्सिडीज बेन्ज गाड़ी गिफ्ट की थी जिसकी कीमत भी एक करोड़ से ज्यादा ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं लेकिन खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। यहां तक कि मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है लेकिन दोनों इस बात पर खामोश ही रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन हाल ही में फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, अर्चना पूरण सिंह, सतीश शाह, जयदीप अहलावत समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आए थे। इसके अलावा अर्जुन जल्द ही आने वाली फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।