दुनिया के सामने अर्जुन कपूर से अपना रिश्ता कबूल कर मलाइका अरोड़ा बहुत खुश हैं। बीते दिनों इस कपल ने न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। इन दिनों मलाइका अकेले ही अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं। मलाइका ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन से कुछ सिजलिंग फोटो शेयर की हैं।
मलाइका अरोड़ा की सिजलिंग फोटो देख खुद को रोक नहीं पाए अर्जुन कपूर, देखते ही किया ऐसा कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज डाली हैं। इसमें वह मिनी-ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका ने एक ही जगह पर 3 अलग अलग पोज में फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- छाया चित्र (Silhouette.)
मलाइका की इन फोटोज को देख अर्जुन कपूर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने लिखा- प्रेमपूर्ण लेखनी से प्यार है। (Love the insightful writing.)
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
हाल ही में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान एक इंटरव्यू में तलाक के बाद मलाइका और बेटे के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हमने साथ में कई साल एक साथ बिताए और कई यादें शेयर कीं। हमारा एक बच्चा भी है इसलिए हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हमारे बीच कुछ तो ऐसा था जो काम नहीं कर पाया और हमने अलग होने का फैसला किया।'
अरबाज आगे कहते हैं कि 'इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक दूसरे से नफरते करेंगे। हम काफी परिपक्व हैं। हम सम्मान और इज्जत के साथ डील कर रहे हैं। उसके परिवार के साथ अभी भी मेरे अच्छे संबंध हैं। अगर हमने यह फैसला किया है कि हम एक छत के नीचे नहीं रहेंगे तो ऐसे में हम अपनी जिंदगी अलग जी रहे हैं। बेटे के साथ हमारे अच्छी बॉन्डिंग है और जब वो बड़ा हो जाएगा तब सबकुछ ठीक हो जाएगा'