बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर बाकी सितारों की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। वहीं कई बार उनके कुछ कमेंट काफी मजेदार भी होते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक कमेंट अब अर्जुन कपूर ने अनुष्का शर्मा की इंस्टाग्राम तस्वीर पर किया है।
अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर धूप में कॉफी का मजा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'और ऐसे ही हमारी घर की बालकनी पर सूरज की रोशनी में एक कप कॉफी प्यारी सी याद बन जाती है।'
अनुष्का की इस तस्वीर को उनके पति विराट कोहली ने क्लिक किया है। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। अर्जुन ने इस तस्वीर में अनुष्का के मोजों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह जबरदस्त है।' वहीं अनुष्का ने भी अर्जुन के कमेंट पर मजेदार जवाब दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अर्जुन के कमेंट पर अनुष्का शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा, ' बॉस हम तो सॉक्स धोते हैं।' इसके साथ ही अनुष्का ने पूछा कि सॉक्स को ड्राई क्लीन कौन करता है। अर्जुन के साथ ही साथ अनुष्का के कमेंट को भी सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। न सिर्फ अनुष्का की तस्वीर बल्कि ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बात अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर की करें तो हाल ही में वो फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में संदीप और पिंकी फरार शामिल है। वहीं अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। जल्दी ही वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आ सकती है। सोशल मीडिया पर भारतीय जर्सी में अनुष्का की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं।