फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिन बहनों से बात तक नहीं करते थे अर्जुन, इस मुश्किल घड़ी में सबकुछ भूल जाह्नवी-खुशी को लगाया गले

Mon, 26 Feb 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor met step-sisters Janhvi and Khushi and console them
अर्जुन कपूर

सिल्वर स्क्रीन की लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को निधन हो गया। उनकी दोनों बेटियां अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर हैं। साथ ही उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे और सबसे पहले जाह्नवी और खुशी से मिले।

Arjun Kapoor met step-sisters Janhvi and Khushi and console them
श्रीदेवी

54 साल की एक्ट्रेस अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पति और बेटी खुशी के साथ दुबई पहुंची थीं। जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के चलते मुंबई में ही रुकी थीं। शादी खत्म होने के बाद बोनी और खुशी वापस आ गए थे।
 



 

Arjun Kapoor met step-sisters Janhvi and Khushi and console them
श्रीदेवी

जबकि श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता के साथ दुबई में ही रुक गई थीं। श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए बोनी कपूर एक दिन बाद फिर से दुबई पहुंच गए थे। दोनों साथ में एक डिनर डेट पर जाने वाले थे लेकिन अचानक श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा कपूर खानदान हिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor met step-sisters Janhvi and Khushi and console them
अर्जुन कपूर

करण जौहर को जब यह बात पता चली तो वो जाह्नवी कपूर को लेकर जुहू स्थित अनिल कपूर के घर पहुंचे। जाह्नवी के साथ उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी भी थीं। अनिल कपूर भी चंडीगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वो अपने परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
Arjun Kapoor met step-sisters Janhvi and Khushi and console them
अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' की शूटिंग कर रहे थे। जिसे छोड़कर वो अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। वो सबसे पहले अपनी बहन जाह्नवी और खुशी कपूर से मिले और उन्हें सांत्वना दी। खबरों की मानें तो सालों से अर्जुन और उनकी बहनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed