श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हो गए हैं । जाह्नवी और खुशी कपूर की भाई अर्जुन के साथ ऐसी बॉन्डिंग पहले कभी नहीं देखने को मिली । हाल ही में जाह्नवी अपने कोस्टार ईशान खट्टर के साथ डिनट पर जाते हुए स्पॉट हुई थीं ।
सौतेली बहन के छोटे कपड़ों पर बनी खबर देख भड़क उठे अर्जुन कपूर, मीडिया को ये बात कहकर लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां उन्होंने छोटी ड्रेस पहनी हुई थी । फोटो सोशल मीडिया पर आई तो ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । इस पर किसी बड़े मीडिया संस्थान ने खबर बना दी ।
2 trolls write a comment n for the web team of a big newspaper it’s a news story... slow clap 👏 ridiculous how trolls are given attention by the media & they wait for us to retaliate...the lesser the stories the lesser the trolls win... https://t.co/3Y8pXMTV5d
खबर की हेडिंग में लिखा था कि जाह्नवी ने क्यूट ड्रेस पहनी है लेकिन ट्रोलर्स को लग रहा है कि वो शायद कुछ जरूरी चीज पहनाना भूल गई हैं । इस खबर पर अर्जुन भड़क गए और संस्थान को जमकर लताड़ा ।
Find out what’s the first thing Janhvi Kapoor did after wrapping up her Vogue India cover shoot. pic.twitter.com/haW2kxOlQL
अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना दिया । ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीडिया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है ।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्जुन अपनी बहन की खबर पर नाराज हुए हैं ।
इससे पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर खबर बनी थी और अर्जुन ने उन पर अपना गुस्सा निकाला था । उन्होंने ट्वीट किया था- ये शर्मनाक है कि आपकी आंखें यही सब देखती हैं । इसी तरह हमारा देश एक यंग वुमेन को देखता है ।