अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर मंगलवार (26 मार्च) को आखिरकार रिलीज हो गया। इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। केवल फैंस ही नहीं इंडस्ट्री के सितारों से भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' के फैन हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इसे देखने के बाद वे फिल्म का और ज्यादा इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर वीडियो साझा किया और लिखा, "यह आग जैसा लग रहा है (फायर इमोजी के साथ ).. इसे बड़े पर्दे पर देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।" जारी किए गए ट्रेलर में अक्षय और टाइगर देश को आतंकवादी हमले से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए हैं। इस दौरान दोनों सितारे जबर्दस्त एक्शन स्टंट करते भी नजर आए हैं। फिल्म के कई प्रभावशाली संवाद लोगों का दिल जीत रहे हैं।
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में हैं। हालांकि, वे ट्रेलर में मास्क लगाए नजर आए हैं। फिल्म में उनके अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वे सुल्तान, टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्म ब्लडी डैडी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
बड़े मियां छोटे मियां हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर सकती है।
TMKOC: यौन उत्पीड़न मामले में जेनिफर मिस्त्री की बड़ी जीत, 'तारक मेहता' के निर्माता असित मोदी पर लगा जुर्माना