{"_id":"61dedbec88dea15db715e444","slug":"arjun-kapoor-quashes-breakup-rumours-with-malaika-arora-with-latest-instagram-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: मलाइका से ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस संग सेल्फी शेयर कर लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: मलाइका से ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस संग सेल्फी शेयर कर लिखी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि मलाइका और उनके बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है।
Trending Videos
2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने प्यार मलाइका अरोड़ा संग मिरर सेल्फी पोस्ट कर दोपहर से चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने मलाइका के साथ ब्लैक और व्हाइट फोटो शेयर की जिसमें दोनों कूल लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
क्या कहा अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर?
अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ जो सेल्फी तस्वीर शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है, '' अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिये और ब्लेस्ड रहिये। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिये। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।''
4 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अर्जुन कपूर के फैंस उनकी और मलाइका की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ रहने की दुआएं कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों को प्यार। वहीं कई यूजर्स दिल वाली इमोजी के जरिए प्यार बरसा रहे हैं।
दरअसल मलाइका अरोड़ा कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकली हैं जिसके बाद मीडिया में यह अफवाह सामने आ गई कि वह अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के कारण काफी परेशान हैं। उन्होंने खुद को घर में आइसोलेशन में रखा है। लेकिन अर्जुन कपूर की पोस्ट ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया और बता दिया कि दोनों के बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है और सबकुछ ठीक चल रहा है। इसी के साथ कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गये थे जो कि अब ठीक हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।