बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन को पढ़कर कोई भी भावुक हो सकता है। दरअसल, अर्जुन ने बर्थडे के दिन अपनी मां को याद करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है।
Arjun Kapoor: बर्थडे पर मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, फोटो शेयर कर लिखा- तुम्हारा बेटा आज...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह आसमान की तरह देख रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन कुछ कह रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मां देखो तुम्हारा बेटा आज 37 साल का हो गया। मुझे आपकी याद आती है, लेकिन मुझे यह पता है कि आप मुझे हमेशा देख रही हैं।'
View this post on Instagram
अर्जुन के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने लव इंट्रेस्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने हाथ से अर्जुन कपूर को केक खिलाती दिख रही हैं। वहीं, उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोई विश मांग लो माई लव। मैं आशा करती हूं कि आपकी सारी इच्छाएं और सपने पूरे हों। हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्ड डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इसके अलावा अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। मोहित सूरी के निर्दशन में बनी यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।