{"_id":"5bfb8ebcbdec22417f79f2cc","slug":"arjun-kapoor-reveals-he-called-first-anshula-kapoor-after-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन ने किया था बहन को फोन, बोले- 'मैंने जो किया अपने पिता...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन ने किया था बहन को फोन, बोले- 'मैंने जो किया अपने पिता...'
Mon, 26 Nov 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
koffee with karan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 पर अब तक कई जोड़ियां हमें नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचे। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इतना ही नहीं इस शो में जाह्नवी की मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में भी बात की गई।
2 of 5
koffee with karan
करण जौहर ने जब पूछा कि श्रीदेवी के निधन के बाद उन चारों की जिंदगी में कैसा बदलाव आया। इस पर अर्जुन और जाह्नवी ने कहा- 'इस हादसे के बाद हम सभी लोग एक-दूसरे के करीब आए हैं। हमें नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ और क्यों हुआ लेकिन जो भी है अच्छा है।'
3 of 5
koffee with karan
जाह्नवी कपूर ने बताया मां की डेथ के बाद हमें किसी की जरुरत थी जो हमें सहारा दे सके और उस वक्त सब कुछ भुलाकर अर्जुन भईया और अंशुला दीदी ने हमारा ख्याल रखा। अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां यानी की श्रीदेवी के अचानक निधन पर बात करते हुए बताया, 'जिस समय मुझे यह खबर मिली, मैं दंग रह गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
koffee with karan
अर्जुन ने कहा- मैंने ये खबर सुनने के बाद तुरंत ही अंशुला को कॉल लगाया और पूछा कि हमें क्या करना चाहिए? अंशुला ने उस वक्त मुझसे पूछा जाह्नवी और खुशी कहां हैं? वो जानती थी कि ऐसे समय में इन दोनों के दिलों पर क्या गुजर रही होगी। मैंने जो भी किया वो कोई भी अच्छा बेटा अपने पिता के लिए करता। मैं खुद ऐसे हादसे का शिकार हो चुका था तो मुझे पता था कि जाह्नवी और खुशी के ऊपर क्या गुजर रही होगी।
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
अर्जुन और जाह्नवी ने 'कॉफी विद करण' पर यह खुलासा भी किया कि खुशी घर में सबकी लाडली है। यहां तक कि पिता बोनी कपूर भी खुशी को ही सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने ये भी बताया कि वो सिंगल नहीं हैं। अब अर्जुन कपूर के सिंगल न होने का लिंक किसकी तरफ जाता है ये तो आप बखूबी जानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।