{"_id":"5bfb865cbdec2241742bd144","slug":"priyanka-chopra-mumbai-house-lit-up-and-umaid-bhawan-palace-is-also-decorated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बॉलीवुड में आजतक नहीं हुई ऐसी शाही शादी, प्रियंका के घर के साथ 'उमेद पैलेस' 3D लाइट से सजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: बॉलीवुड में आजतक नहीं हुई ऐसी शाही शादी, प्रियंका के घर के साथ 'उमेद पैलेस' 3D लाइट से सजा
Mon, 26 Nov 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के अगले दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद फैंस की नजरें प्रियंका और निक पर टिकी हैं । प्रियंका का शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब फिक्स हो चुका है लेकिन देसी गर्ल ने अभी तक किसी भी चीज का खुलासा नहीं किया है ।
2 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका 10 साल छोटे मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी । वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी । अगस्त में दोनों का रोका हुआ था और उसी के बाद से इनकी शादी की चर्चा तेज हो गई थी । अब फाइनली प्रियंका और निक एक होने जा रहे हैं ।
शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । पूरा घर लाइट से जगमगा रहा है । प्रियंका के घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गई हैं । ऐसा लग रहा है कि सेलीब्रेशन शुरू हो चुका है । वहीं जोधपुर के उमेद पैलेस में भी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं ।
ये एक इंटरनेशनल वेडिंग होगी । निक जोनस हॉलीवुड के फेमस पॉप गायक हैं । इस शादी में निक का पूरा परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे । उमेद पैलेस की बात करें तो ये भी 3D लाइट से सजा दिया गया है । उमेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है ।
विज्ञापन
5 of 6
umaid palace
- फोटो : instagram
उमेद में प्रियंका और निक चॉपर से पहुंचेंगे । वहीं मेहमानों के लिए भी चॉपर का इंतजाम है । ये चॉपर मेहमानों के आने-जाने के लिए लगाया गया है । ये खास इंतजाम इसलिए किया गया है कि मीडिया को तस्वीरें ना मिल पाएं । दीपिका की तरह फैंस प्रियंका की शादी की तस्वीरों के लिए भी तरस जाएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।