दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह पूरा शहर स्मॉग की चादर में लिपटा नजर आ रहा था। विजिबिलिटि भी 100 मीटर से कम हो गई है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की धुंध छाई वो दिवाली के अगले दिन से भी ज्यादा थी। साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर स्मॉग के चलते एक के बाद एक 40 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।
SMOG के चलते हाईवे पर हुए हादसे से डरे अर्जुन कपूर, शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी ये वीडियो शेयर किया है और दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जाहिर की है। गौरतलब है कि अर्जुन इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग कर रहे हैं।
अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से मैं दिल्ली में शूटिंग के लिए ठहरा हुआ हूं, लेकिन शहर को इस हालत में देख कर चिंतित हूं। हमें अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक एजेंडों को एक तरफ रखकर इस विषय पर साथ आने की जरूरत है।
पढ़ें: शराब के नशे में दीपिका ने रणवीर के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले शर्म से पानी-पानी
अर्जुन ने लिखा कि हमें साथ आकर इस समस्या का हल ढूंढने की जरूरत है, नहीं तो हम सभी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इससे पहले वरुण धवन ने भी अपनी फोटो पोस्ट कर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी चिंता जाहिर की।
What’s happening in Delhi is dangerous in more ways than one can imagine...I’m filming here as I type this and I’m fearing things aren’t gonna really get any better... pic.twitter.com/hvj5bcUxlN
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वायु प्रदूषण के इस साल के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। अधिकांश विशेषज्ञों ने इस धुंध को स्मॉग बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर हवा का बहाव बहुत तेज नहीं हुआ तो दिल्ली को कम से कम तीन दिनों तक इस भीषण प्रदूषण की मार झेलनी पड़ सकती है।
पढ़ें: स्मॉग से परेशान हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर दिखाया दर्द