अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने आज फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की है। अंशुला ने खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए रोहन और अपनी लव स्टोरी भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक एप के जरिए हुई। कपल ने न्यूयॉर्क में सगाई की है।
Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया लव नोट
Anshula Kapoor Gets Engaged to Boyfriend Rohan Thakkar: अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। उन्होंने आज गुरुवार को तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी स्टाइल में पहनाई मंगनी की अंगूठी
अंशुला ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे और रोहन मंगनी की अंगूठियां फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। रोहन ने घुटनों के बल बैठकर फिल्मी स्टाइल में अंशुला को रिंग पहनाई और इसके बाद दोनों एक-दूजे को चूमते दिखे। अंशुला ने तस्वीरों के साथ अपनी और रोहन की लव स्टोरी शेयर की है।
कैसे हुई पहली मुलाकात और बात
अंशुला ने लिखा है, 'हमारी मुलाकात एक एप पर हुई थी। मंगलवार को 1.15 बजे अचानक बात करना शुरू किया। हम उस सुबह 6 बजे तक बातें करते रहे और किसी तरह, तब भी, ऐसा लगा कि किसी ऐसी चीज की शुरुआत हो रही है, जो मायने रखती है। तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क में महल के सामने उसने मुझे प्रपोज किया! ठीक 1.15 बजे भारती समय पर। किसी तरह दुनिया ने उस पल को जादू जैसा महसूस करने के लिए बस इतना समय रोका'।
2022 से रिलेशनशिप में अंशुला-रोहन
अंशुला ने आगे लिखा है, 'रोहन का प्यार बस एक शांत तरह का प्यार, जो घर जैसा लगता है। मैं कभी भी परियों की कहानियों में विश्वास करने वाली लड़की नहीं रही... लेकिन रोहन ने मुझे उस दिन, जो दिया वह बेहतर था, क्योंकि यह जानबूझकर किया गया था। सोच-समझकर। उसने प्रपोज किया और मैंने हां कह दिया। आंसू, कांपती हंसी और उस तरह की खुशी के साथ, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती, क्योंकि 2022 से, यह हमेशा तुम ही हो'।
सगाई के बाद लिया बर्गर का लुत्फ
अंशुला ने आगे लिखा है, 'मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं! मेरा सबसे सुरक्षित ठिकाना। मेरा अपना। मेरा पसंदीदा शख्स, पसंदीदा शहर… और अब, मेरा पसंदीदा हां'! अंशुला ने आगे लिखा है, 'हमारी पहली मुलाकात बर्गर के प्यार के ईर्द-गिर्द थी, इसलिए सगाई के बाद पहला मील'। अंशुला को फैंस बधाईयां दे रहे हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी अंशुला को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


कमेंट
कमेंट X