फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: ‘अमर उजाला’ से बोले अर्जुन कपूर, ‘दान देना कोई ऐसा काम नहीं है जिसका ढिंढोरा पीटा जाए’

Thu, 20 May 2021 01:40 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 20 May 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor speaks to Pankaj shukla about grandparents teachings  donation sardar ka grandson
दादी के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम छोटे बड़े सितारे भले पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमण से निपटने में की जा रही मदद के ढिंढोरे पीटने में लगे हों लेकिन अभिनेता अर्जुन कपूर का इस बारे में अलग ही विचार है। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में अर्जुन ने कहा कि दान देना कोई ऐसा काम नहीं है जिसका ढिंढोरा पीटा जाए। वह ये काम बिना बताए करने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। लेकिन, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा करने से दूसरे लोग भी दान देने के लिए प्रेरित होते हों, तो कभी कभी ऐसा करने में बुराई नहीं है।

Arjun Kapoor speaks to Pankaj shukla about grandparents teachings  donation sardar ka grandson
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अर्जुन कपूर मानते हैं कि घर परिवार में बुजुर्गों का होना ईश्वर का बहुत बड़ा आशीर्वाद है और जिन लोगों को अपने दादा, दादी या नाना, नानी के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा, वे बहुत भाग्यशाली हैं। अर्जुन कहते हैं, ‘आत्माभिमानी होना और अपने पैरों पर खुद खड़े होने के पहले सबक उन्होंने अपनी नानी सत्ती शौरी से ही सीखे थे। उन्होंने जिस समय में एक फिल्म निर्माता या टीवी कार्यक्रम निर्माता बनने का फैसला लिया, उस समय गिनती की महिलाएं ही इस क्षेत्र में कदम रखने का हिम्मत जुटा पाती थीं। मुझे लगता है मां ने नानी से ये सब सीखा और बाद में ये हमें भी हौसला देता रहा है।’

Arjun Kapoor speaks to Pankaj shukla about grandparents teachings  donation sardar ka grandson
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी दादी का जिक्र चलने पर भी अर्जुन कपूर बहुत भावुक हो जाते हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ का हवाला देते हुए वह बताते हैं, ‘बंटवारे के समय तमाम परिवार सरहद पारकर इस तरफ आए थे। इनमें हमारे बुजुर्गों का भी परिवार रहा। जड़ों से उखड़ना बहुत पीड़ादायक होता है। हमारी दादी ने हमारे परिवार को इस दर्द से निजात पाने में एक मजबूत आधार का काम किया। मुझे बचपन में उनके साथ बिताए वक्त की सारी बातें याद हैं। बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलना ही ईश्वर का सच्चा आशीर्वाद है।’



View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor speaks to Pankaj shukla about grandparents teachings  donation sardar ka grandson
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर ने हाल ही में कोरोना संक्रमित लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये जुटाए थे, इसके बारे में चर्चा करने पर अर्जुन थोड़ा झिझक जाते हैं। फिर खुद को संभालकर कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि दान देना एक बहुत ही व्यक्तिगत मामला होता है। इसके बारे में जितने कम लोगों को पता हो उतना ही ठीक है। मैं किसी की मदद करूं और उसका ढिंढोरा भी पीटूं, ये मुझे ठीक नहीं लगता। लेकिन, जिस राशि की आप बात कर रहे हैं, वह मैंने अपने बहन के इनीशिएटिव की मदद के लिए किया था। उसका कहना है कि अगर किसी के दान देने की खबर से दूसरे लोग भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होते हैं तो इसमें बुराई नहीं है। मैं उसकी इस बात से भी सहमति रखता हूं।’

विज्ञापन
Arjun Kapoor speaks to Pankaj shukla about grandparents teachings  donation sardar ka grandson
अर्जुन, अंशुला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर देश भर में लोगों के लिए मदद जुटाने का काम एक स्पेशल ऐप के जरिए करते रहे है। अर्जुन और अंशुला ने अपने चाहने वालों की मदद से एक करोड़ रुपये इस काम के लिए इकट्ठा किए और इस रकम से 30 हजार से भी ज्यादा जरूरतमंद लोगों और उनके परिवारों को मदद पहुंचाई। अर्जुन कहते हैं, ‘मैंने अपने जीवन की जमा पूंजी इस उद्योग में लगाई है। यह प्लेटफॉर्म बेहद जरूरतमंद लोगों की सहायता कर पाया और इस कठिन समय में उनके काम आ पाया, यही इसका मकसद था।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed