फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बातचीत: मलाइका की पहली शादी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनका एक बीता हुआ कल है

Sat, 22 May 2021 02:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 22 May 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor talks about Malaika Arora marriage and child said i must respect her past
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि उनके रिश्ते पर अक्सर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। दरअसल अर्जुन उम्र में मलाइका से छोटे हैं दूसरी तरफ मलाइका ने अरबाज से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आ गईं। अब मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ वक्त बीताते नजर आते हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी साफ कर दिया था कि वो अर्जुन के साथ लॉकडाउन में एक ही घर में थीं। अपने रिश्ते को लेकर मलाइका पहले काफी कुछ कह चुकी हैं। अब अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर बात की और साथ ही मलाइका के अतीत को लेकर भी उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं।

Arjun Kapoor talks about Malaika Arora marriage and child said i must respect her past
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर एक ऐसी अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं जो उनसे उम्र में बड़ी है। इतना ही नहीं उनकी पहली शादी से एक बेटा भी है। इस तरह की बातें अक्सर अर्जुन को अपने रिलेशनशिप में सुनने को मिल जाती हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,  'मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत बातें करना नहीं पसंद करता हूं क्योंकि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए'।

Arjun Kapoor talks about Malaika Arora marriage and child said i must respect her past
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

आगे अर्जुन ने कहा कि, 'हर किसी का अतीत होता है। मैं उस स्थिति को देख चुका हूं जहां सार्वजनिक रूप से कुछ चीजें हुईं जो सही नहीं थीं क्योंकि इससे बच्चों पर भी असर पड़ता है'। अर्जुन ने कहा कि, 'मुझे दायरे बनाना ही सही लगता है। मैं वही करता हूं जिसमें वो सहज महसूस करती है और मेरा करियर इन सबके बीच ना उलझे इसलिए एक दायरा बनाना जरूरी होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor talks about Malaika Arora marriage and child said i must respect her past
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

आगे उन्होंने कहा कि, 'आज मैं इसके बारे में बात करता हूं क्योंकि मैंने इस रिश्ते को एक निश्चित सम्मान दिया है। मैंने इस रिश्ते में आजादी भी दी है और इसे वक्त देकर इसका मान बढ़ाया है'। बता दें कि पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें भी चर्चा में थीं'।

विज्ञापन
Arjun Kapoor talks about Malaika Arora marriage and child said i must respect her past
अर्जुन कूपर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

शादी पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि वो जब भी शादी करेंगे तो इसे छिपाएंगे नहीं लेकिन वो अभी इस बारे में सोच नहीं रहे हैं। अर्जुन ने कहा, 'मैंने कोई प्लानिंग नहीं की है और ना ही इस वक्त इसके बारे में सोचा है, लेकिन मैं जैसे हमेशा कहता हूं कि ये जब भी होगा मैं इसे छिपाऊंगा नहीं'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed