फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे बॉलीवुड की जोड़ी राम लक्ष्मण के संगीतकार लक्ष्मण, मिथुन की फिल्मों में दिए हिट पर हिट गाने

Sat, 22 May 2021 01:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 22 May 2021 01:58 PM IST
सार

  • मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण का 79 वर्ष में निधन
  • मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, तराना जैसी फिल्मों में दिए हिट गीत
  • लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
music composer Vijay Patil better known as Raamlaxman passed away
विजय पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' का म्यूजिक देने वाली संगीतकार जोड़ी राम लक्ष्मण के लक्ष्मण का निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

 








 
music composer Vijay Patil better known as Raamlaxman passed away

पार्टनर की याद में रखा राम लक्ष्मण नाम

राम-लक्ष्मण के लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। इन्होंने जोड़ी बनाकर संगीत देना शुरू किया था। ये जोड़ी मिलकर कमाल दिखा पाती इससे पहले पहली फिल्म 'एजेंट विनोद' जो कि 1977 में आई थी, साइन करते ही पहले पार्टनर सुरेंद्र हेंद्रे की मौत हो गई। तब विजय पाटिल ने स्पेलिंग में बदलाव के बाद 'राम-लक्ष्मण' नाम बरकरार रखा। और इस नाम से उन्होंने कई हिट गाने दिए। उन्होंने अपने पिता और चाचा से संगीत की शिक्षा ली थी।

राम लक्ष्मण ने करीब 150 फिल्मों में संगीत दिया था जिसमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी भी शामिल है। मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता दादा कोंडके ने उन्हें अपनी फिल्म 'पांडु हवलदार' के लिए बतौर संगीतकार साइन किया था। इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्मों में उन्होंने कई हिट गाने दिए। 'मैंने प्यार किया'(1989)' के गाने सुपरहिट हुए थे। इसके बाद 'हम आपके हैं कौन (1994)' और 'हम साथ साथ हैं (1999)' में भी उन्होंने संगीत दिया था। इस फिल्म के सारे गाने लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं।


सुनिए राम लक्ष्मण का दिया हुआ ये सुपरहिट संगीत



 

music composer Vijay Patil better known as Raamlaxman passed away

सूरज बडज़ात्या की पहली तीनों फिल्मों 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' को सुपरहिट बनाने में इनके गानों ने अहम भूमिका निभाई थी। सलमान रातों रात स्टार बन गए थे। इसके बावजूद सूरज बड़जात्या ने करीना कपूर की फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के लिए अनु मलिक को साइन किया तो राम-लक्ष्मण को इससे बहुत आहत हुए और उन्होंने भविष्य में 'राजश्री' बैनर से दूर रहने का फैसला किया।

राम-लक्ष्मण ने 'एजेंट विनोद', 'तराना' और 'अनमोल' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया था।


सुनिए हम आपके हैं कौन का ये गीत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed