बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं इसलिए कई बार विदेशी अभिनेत्रियां भी अपनी किस्मत आजमाने हिंदी सिनेमा में आ जाती है। बॉलीवुड में बहुत सी कम ही ऐसी विदेशी अभिनेत्रियां आईं जिनका फिल्मी सफर हिंदी सिनेमा में लंबा चला हो। अक्सर विदेशी बालाओं का करियर एक दो फिल्मों तक ही सीमित रह जाता है। वहीं कुछ ही विदेशी अभिनेत्रियों के फिल्म में मुख्य भूमिका दी जाती है। इसमें एक नाम शामिल है मैक्सिन अभिनेत्री बारबरा मोरी का जो बॉलीवुड में सफल करियर नहीं बना पाईं। बारबरा ऋतिक रोशन संग फिल्म काइट्स में नजर आईं थीं। ये फिल्म भले ही पर्दे पर खास सफलता नहीं हासिल कर पाई, लेकिन बारबरा मोरी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थी। 21 मई 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हाल ही में 11 साल पूरे किए हैं। तो चलिए इस फिल्म के 11 साल पूरे होने पर आपको बताते हैं इस फिल्म की हीरोइन बारबरा मोरी के बारे में।
Kites: दादी बन चुकी है ऋतिक रोशन की ये हीरोइन, कभी अफेयर की खबरों ने बटोरी थीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म काइट्स में बारबरा मोरी और ऋतिक रोशन संग कंगना रणौत भी नजर आईं थीं। बारबरा ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में एंट्री की थी।। इसके बाद वो किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आईं। हालांकि ये फिल्म हिट नहीं हुई थी लेकिन ऋतिक रोशन संग अफेयर की खबरों और अपनी जबरदस्त खूबसूरती को लेकर बारबरा हिंदी दर्शकों के बीच चर्चा में आ गई थीं।
इस फिल्म में दिखाया गया था कि दो लोग अपने अपने देश को छोड़कर अमेरिका में अपना सपना साकार करने जाते हैं। इसी दौरान एक दूसरे की भाषा ना जानते हुए भी उन्हें प्यार हो जाता है। ऋतिक और बारबरा की फिल्म में केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी वहीं असल जिंदगी में भी दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं थीं।
बारबरा 1996 में सर्जियो मेयर संग रिलेशनशिप में थीं जिससे उन्हें एक बेटा हुआ सर्जियो मेयर मोरी। सबसे खास बात है कि सर्जियो मेयर मोरी की एक बेटी भी है जिसका नाम मिला मेयर है। बारबरा महज 39 वर्ष की उम्र में ही दादी बन गईं थीं। इस वक्त बारबरा 43 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।
View this post on Instagram
बारबरा ने साल 2016 में बास्केटबॉल खिलाड़ी केनेथ रे सिगमैन से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। फिल्मों की बात करें तो वो 'माई ब्रदर्स वाइफ', 'इनसिग्निफिकेंट थिंग्स', जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।