बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना ने भले ही बॉलीवुड में कदम न रखा हो, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वो किसी स्टार से कम नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपने फैंस के साथ खूब जुड़ी रहती हैं और लोग भी सुहाना को बेहद पसंद करते हैं। सुहाना की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में वायरल हो जाती है। इसी बीच सुहाना खान की मां यानी गौरी खान ने अपनी लाडली के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ-साथ गौरी ने अपनी बेटी के लिए असीमित प्यार को भी बयां किया है। गौरी ने सुहाना के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है। वहीं खास दोस्तों के साथ-साथ फैंस भी सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे है।
जन्मदिन: 21 साल की हुईं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, मां गौरी ने ऐसे बरसाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुहाना की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने पोल्का डॉट वाली ड्रैस और हैंडबैग लेकर बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ-साथ गौरी ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है और अपनी बेटी को ढेर सारा प्यार दे रही हैं।
गौरी ने कैप्शन में लिखा, ''हैपी बर्थडे... तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार ऐसी प्यार करते रहेंगे।' गौरी की इस पोस्ट पर सुहाना के फैंस जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना को जन्मदिन की बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।
बता दें कि मां गौरी खान के पोस्ट पर सुहाना ने भी रिएक्ट किया है और जवाब में लिखा, 'आइ लव यू'। वहीं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सू।' नीलम कोठारी सोनी लिखती हैं कि ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डार्लिंग सुहाना।' इनके अलावा संजय कपूर और भावना पांडे ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज (Ardingly College) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। इन दिनों सुहाना न्यूयॉर्क में ही हैं। पिछले साल लॉकडाउन से पहले सुहाना मुंबई आ गई थीं जिसके बाद वो कई महीने तक यहीं पर थीं।