फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: 27 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, देश को बधाई देते हुए कही ये बात

Sat, 22 May 2021 11:12 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 22 May 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Sushmita sen celebrated 27th miss universe crowning anniversary share a heartfelt post
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

कहते हैं कि सपने उनके ही सच होते हैं जो उन सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। कुछ ख्वाब ऐसे होते हैं जो जब तक पूरे ना हो जाएं नामुमकिन से नजर आते हैं। ऐसा ही एक सपना देखा था 18 साल की सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने का और उस सपने को उन्होंने सच भी किया। 27 साल पहले 21 मई 1994 को सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। ये जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे देश की जीत थी। ये पहला मौका था जब भारत ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। सुष्मिता सेन ने कहा था कि ताज पहनते हुए मुझे एहसास हुआ था कि ये मौका बहुत खास है क्योंकि ये सिर्फ मेरी जीत नहीं थी बल्कि भारत पहली दफा जीत रहा था। अब इस खास दिन को याद करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता ने एक बेहद ही प्यारा पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है और देश को बधाई दी है।

Sushmita sen celebrated 27th miss universe crowning anniversary share a heartfelt post
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कभी कोई असंभव बात चुनी है और इसके बाद भगवान का शुक्रिया किया है उसे पूरा करने का मौका देने के लिए। मैंने किया है। मेरी मातृभूमि भारत को उसके पहले यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए 27वीं वर्षगांठ मुबारक हो'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita sen celebrated 27th miss universe crowning anniversary share a heartfelt post
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आगे सुष्मिता ने लिखा, '21 मई 1994 को ना सिर्फ एक 18 साल की लड़की की दुनिया बदल गई बल्कि एक इतिहास कायम हो गया। बता दें कि सुष्मिता ने फिलीपींस में ये खिताब जीता था। अपने इस पोस्ट में उन्होंने फिलीपींस का भी आभार व्यक्त किया और साथ ही प्रतियोगी करोलीना गोम्स को भी धन्यवाद किया जो फर्स्ट रनरअप थीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita sen celebrated 27th miss universe crowning anniversary share a heartfelt post
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47

सुष्मिता सेन के  ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शाल और बेटी रिमी सेन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। रोहमन ने सुष्मिता को बेस्ट मिस यूनिवर्स एवर कहा था। बता दें कि सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रहीं हैं जो उम्र में उनसे करीब 15 साल छोटे हैं। वहींं सुष्मिता की दोनो बेटियों से भी रोहमन की अच्छी बॉन्डिंग है। सुष्मिता और रोहमन की जल्द शादी करने की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में अभिनेत्री ने कुछ नहीं कहा है।
 

विज्ञापन
Sushmita sen celebrated 27th miss universe crowning anniversary share a heartfelt post
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में एंट्री की थी। उन्होंने 'बीवी नंबर वन', 'मैं हूं ना', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'तुमको ना भूल पाएंगे', जैसी कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों से कुछ साल ब्रेक लेने के बाद सुष्मिता ने 'आर्या ' वेब सीरीज से कमबैक किया। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed