रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देती हैं। बीते दिनों उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी जो ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की थी। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, रवीना वास्तव में भी सामाजिक रूप से काफी सक्रिय नजर आती हैं। देशभर में कोरोना की मारामारी से सभी आहत हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों की मदद का बीड़ा उठाया था और ऑक्सीजन से लेकर मेडिकल किट उपलब्ध कराने की ठानी थी। रवीना का यह कदम वाकई सराहनीय था। इसी बीच रवीना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें उनके बचपन से लेकर आज तक की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं।
थ्रोबैक: रवीना टंडन ने साझा कीं फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें, 'मस्त-मस्त' गर्ल की अदाओं पर दिल हारे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दो नहीं बल्कि एक पूरी एल्बम ही अपलोड की है। हर तस्वीर में रवीना अलग और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन्हीं में से कुछ तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट भी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि रवीना पुरानी तस्वीरें साझा कर रही हों, इससे पहले भी वो कई बार थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
पहली तस्वीर में आप देख सकेंगे कि रवीना काउच पर बैठी हैं और पोज दे रही हैं। वहीं इसके आगे देखतेे हैं तो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में रवीना ने पोल्का डोट वाली ड्रैस पहनी है और वो हॉट पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ रवीना ने पुराने समय की तस्वीरें भी साझा की हैं। फैंस को रवीना का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है और वे तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
रवीना की गिनती उन अभिनेत्रियों में की जाती है जो पुरानी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साथ ही पुराने किस्से भी। बीते दिनों भी रवीना ने बताया था कि वो 46 की उम्र में ही नानी बन गई थीं। यह उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों को गोद लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था, 'तब बड़ी बेटी 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।'
गौरतलब है कि रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इनके साथ उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीरवर्धन। छाया एयर होस्टेस और पूजा इवेंट मैनेजर हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी।