फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

Thu, 03 Nov 2022 06:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Nov 2022 06:00 PM IST
सार

जल्द ही बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  ने हाल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस साल अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली शनाया को इस खास मौके पर सभी ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Arjun Kapoor was seen carrying Shanaya Kapoor in his arms cute photo of brother sister went viral on internet
shanaya kapoor, arjun kapoor - फोटो : Social media

जल्द ही बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर  ने हाल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस साल अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली शनाया को इस खास मौके पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेता और शनाया के कजिन अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने शनाया की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए एक बेहद खास मैसेज की लिखा। 

 

Arjun Kapoor was seen carrying Shanaya Kapoor in his arms cute photo of brother sister went viral on internet
shanaya kapoor, arjun kapoor - फोटो : Social media

अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर बहन शनाया कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक्टर की गोद में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई भाई-बहन की इस फोटो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में जहां शनाया तीन-चार साल की लग रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर भी काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तस्वीर में एक्टर का वजन भी काफी बढ़ा लग रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन ने प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है।

Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

Arjun Kapoor was seen carrying Shanaya Kapoor in his arms cute photo of brother sister went viral on internet
shanaya kapoor, arjun kapoor - फोटो : Social media

अभिनेता ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस फोटो को शेयर करते हुए मैं ये पॉइंट आउट करना चाहता हूं कि हम शायद अब बड़े हो रहे हैं, लेकिन तुम मेरे लिए हमेशा बेबी ही रहोगी। कपूर खानदान के भविष्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रही है। अर्जुन कपूर के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी शनाया को जन्मदिन पर बधाइयां दीं।

Ram Setu Overseas Box Office: विदेशों में भी फेल हुई अक्षय कुमार की 'राम सेतु', जानिए कहां किया कितना कारोबार


View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor was seen carrying Shanaya Kapoor in his arms cute photo of brother sister went viral on internet
फिल्म 'बेधड़क' - फोटो : Social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। शनाया फिल्म 'बेधड़क' से हिंदी सिनेमा की अपनी एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। फिल्मों में आने से पहले ही शनाया एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। 

Kamaal R Khan: 'मैं शाहरुख और सलमान का चमचा नहीं', किंग खान से माफी मांगने के बाद केआरके ने क्यों कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed