फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का टीजर रिलीज, लोग बोले- ये क्या बना दिया

Thu, 03 Nov 2022 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Nov 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
Badass Ravi Kumar title Announcement teaser Social Media Users Reaction on Himesh Reshammiya Movie
बैडएस रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में बहुत नाम कमाया है वह अब तक कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वादा किया था कि 3 नवंबर को वह अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम 'बैडएस रवि कुमार' है। हिमेश ने फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 


Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

Badass Ravi Kumar title Announcement teaser Social Media Users Reaction on Himesh Reshammiya Movie
बैडएस रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में हिमेश एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें वह किसी भी मसाला फिल्म की तरह वन लाइनर भी बोलते दिख रहे हैं। हिमेश की इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। लोगों को इस फिल्म का वीएफएक्स और डायलॉग बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।


2020 Delhi: इस फिल्म की शूटिंग में कैमरा रुकेगा नहीं, इंदौर में होगी पूरी फिल्म की वन टेक शूटिंग

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

Badass Ravi Kumar title Announcement teaser Social Media Users Reaction on Himesh Reshammiya Movie
बैडएस रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बंदा हार नहीं मानेगा...सही है भाई लगे रहो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'केवल यही मूवी ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये क्या बना दिया।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लॉफिंग इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Ram Setu Overseas Box Office: विदेशों में भी फेल हुई अक्षय कुमार की 'राम सेतु', जानिए कहां किया कितना कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
Badass Ravi Kumar title Announcement teaser Social Media Users Reaction on Himesh Reshammiya Movie
बैडएस रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब हिमेश किसी फिल्म में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 'हैप्पी हार्डी और हीर' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज' और 'खिलाड़ी 786' में नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत पाने के बाद हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम 'आपका का सुरूर' था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों पर जादू चलाने में नाकाम रही थी।
Kamaal R Khan: 'मैं शाहरुख और सलमान का चमचा नहीं', किंग खान से माफी मांगने के बाद केआरके ने क्यों कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed