{"_id":"6363ac46ad8a940ac26ef263","slug":"salman-khan-defamation-petition-against-his-neighbor-will-now-be-heard-afresh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान द्वारा उनके पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में दायर याचिका पर फैसला सुनाना गुरुवार को संभव नहीं हो सका। बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने कहा कि समय की कमी के कारण आदेश सुनाना संभव नहीं है। अब इस याचिका पर एक अन्य न्यायधीश ने सिरे से सुनवाई करेंगे। बता दें कि इस मामले में दलीलें सुनने वाले और अपना फैसला सुरक्षित रखने वाले जज सीवी भडांग शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जज सीवी भडांग ने इस मामले में दलीलें सुनी थीं और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब शुक्रवार को वह रिटायर हो रहे हैं। इसलिए दिवाली की छुट्टी के बाद अभिनेता की दलील किसी अन्य जज के सामने रखी जाएगी और उसपर नए सिरे से सुनवाई होगी। जज भडांग ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अगस्त में सुनवाई शुरू की थी।
निचली अदालत ने सलमान खान के पनवेल फॉर्म हाउस के के पास जमीन के मालिक केतन कक्कड़ को सलमान खान के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने से रोकने पर इंकार कर दिया था। निचली अदालत ने केतन को यूट्यूब से अपने पहले के वीडियो हटाने का निर्देश देने से भी इंकार कर दिया था। जिसके बाद जज भडांग ने 11 अगस्त को दलीलें पूरी होने के मामले को आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया था। भडांग ने कहा कि दुर्भाग्य से मैं निर्णय पूरा करने में असमर्थ हूं। मैंने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से छुट्टी थी और फिर प्रशासनिक कार्य और मेरे पास अन्य कार्य थे। मुझे इसे सुनवाई के रूप में सूचीबद्ध करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान मुंबई के पनवेल फार्म हाउस में गतिविधियों को केतन ने कक्कड़ ने रिकॉर्ड करके उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इस मामले में सलमान ने कक्कड़ के खिलाफ निचली अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। जब दीवानी अदालत ने कक्कड़ के खिलाफ कोई अंतरिम निरोधक आदेश पारित करने से इनकार कर दिया तो सलमान ने उच्च न्यायालय का रुख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।