फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu Overseas Box Office: विदेशों में भी फेल हुई अक्षय कुमार की 'राम सेतु', जानिए कहां किया कितना कारोबार

Thu, 03 Nov 2022 05:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 05:04 PM IST
विज्ञापन
ram setu overseas box office collection akshay kumar starrer film collects 5.37 cr extended weekend
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के लिए यह साल करियर के लिहाज से ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। साल 2022 में रिलीज हुई उनकी तीन फिल्में पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी हैं तो वहीं अब 'राम सेतु' की नैया भी डूबती दिखाई दे रही है। राम सेतु को दिवाली की वेकेशन के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। बावजूद इसके यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम रही है। अब इस फिल्म को  बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है और विदेशों में भी 'राम सेतु' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रही।  चलिए जान लेते हैं कि विदेशों में राम सेतु ने कहां कितने का कारोबार किया है।



 

Salman Khan: पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई, समय की कमी बनी वजह

ram setu overseas box office collection akshay kumar starrer film collects 5.37 cr extended weekend
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

विदेशी बाजारों में इतना रहा राम सेतु का कलेक्शन
'राम सेतु' को मंगलवार को रिलीज किया गया था और इस हिसाब से बृहस्तिवार को यह अपने दूसरे विस्तारित सप्ताहांत में चल रही है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 'राम सेतु' ने सभी विदेशी बाजारों में तकरीबन 5.37 करोड़ का कारोबार किया है, जो बेहद निराशाजनक है और भविष्य में इसके व्यवसाय के बढ़ने की उम्मीदों को भी कम करता है। 
 

2020 Delhi: इस फिल्म की शूटिंग में कैमरा रुकेगा नहीं, इंदौर में होगी पूरी फिल्म की वन टेक शूटिंग

ram setu overseas box office collection akshay kumar starrer film collects 5.37 cr extended weekend
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

संयुक्त राज्य अमेरिका में राम सेतु की कमाई
राम सेतु का कलेक्शन देखा जाए तो यह देश में तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसके साथ ही विदेशो में भी इसका कलेक्शन औसत से काफी काम है। संयुक्त राज्य अमेरिका की बात की जाए तो राम सेतु ने महज 1.79 करोड़ के आस-पास कमाई की है।
 

Kamaal R Khan: 'मैं शाहरुख और सलमान का चमचा नहीं', किंग खान से माफी मांगने के बाद केआरके ने क्यों कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
ram setu overseas box office collection akshay kumar starrer film collects 5.37 cr extended weekend
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल 'राम सेतु' अब तक विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करने में विफल रही है। नवंबर और दिसंबर महीने में कई बड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में भी 'राम सेतु' के कारोबार में वृद्धि होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

'राम सेतु' ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर एक नजर
संयुक्त राज्य अमेरिका - 1.79 करोड़
कनाडा - 70.83 लाख
यूके और आयरलैंड - 71.02 लाख
ऑस्ट्रेलिया - 37.85 लाख
न्यूजीलैंड - 20.62 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed