कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह बॉलीवुड की फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। बीते कई दिनों से वह नई फिल्मों पर बेशक अपना रिव्यू नहीं दे रहे। लेकिन फिल्मों से जुड़ी हर बात पर केआरके के ट्वीट खूब चर्चा में बने हुए हैं। इन सबके बीच केआरके ने बीते दिनों शाहरुख खान से माफी मांगी थी, जिस पर अब केआरके ने एक नया ट्वीट किया है। आइए बताते हैं कि इस बार केआरके ने क्या कहा....
Kamaal R Khan: 'मैं शाहरुख और सलमान का चमचा नहीं', किंग खान से माफी मांगने के बाद केआरके ने क्यों कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगी थी माफी
केआरके ने अपने एक ट्वीट में शाहरुख खान से माफी मांगकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने एक पुरानी कहावत के जरिए अपनी बात लोगों को समझाने की कोशिश करते हुए 'पठान' को सपोर्ट करने की बात कही है। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा था, ‘मशहूर कहावत है कि अपना मारेगा तो छांव में डालेगा और गैर मारेगा तो धूप में डालेगा! अब समझ आई! भाई जान शाहरुख खान आपको मैंने किसी भी तरह से दुख पहुंचाया हो तो सॉरी। अब पठान को मेरा पूरा सपोर्ट है। ऑल द बेस्ट।’
अब कही ये बात
If I have said sorry to @iamsrk and @BeingSalmanKhan for any of my mistake doesn’t mean that I have become their #Chamcha and I have to lie for them. And I have to wish them on their birthdays to make them happy. That’s not my job. झूट मेरे खून में ही नहीं है, तो बोलूँगा कैसे!
केआरके के माफी वाले ट्वीट पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर अब केआरके ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'अगर मैंने किसी गलती पर सलमान खान और शाहरुख खान को सॉरी कहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनका चमचा बन गया हूं और मुझे उनके लिए झूठ बोलना है या फिर मुझे उन्हें खुश करने के लिए उनके जन्मदिन पर बधाई देनी है। यह मेरा काम नहीं है। झूठ मेरे खून में नहीं है। बोलूंगा कैसे।
सलमान खान से मांग चुके हैं माफी
कुछ समय पहले केआरके को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद केआरके ने दावा किया था कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ है। लेकिन कुछ दिनों बाद ही केआरके ने सलमान खान से माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं मीडिया के लोगों को बताना चाहता हूं कि जैसा मैंने सोचा था वैसा बिलकुल नहीं है। मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान नहीं थे। आपको गलत समझने के लिए मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं भाईजान। यही नहीं, मैंने किसी और तरह से भी आपको दुख पहुंचाया हो तो उसके लिए भी सॉरी। मैं खुद ये फैसला कर रहा हूं कि अब से आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा।