फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Usha Jadhav: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर उषा जाधव दो साल बाद लौटीं मुंबई, आते ही मिली इस चर्चित निर्देशक की फिल्म

Thu, 03 Nov 2022 04:39 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Nov 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
usha jadhav birthday national film award winner actress is all set to work in director Avinash Das new film
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं उषा जाधव दो साल तक स्पेन में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। और, आते ही उन्हें उनके जन्मदिन पर निर्देशक अविनाश दास ने अपनी अगली फिल्म की हीरोइन बनाने का एलान कर दिया है। उषा जाधव लंबे अरसे से यूरोपीय सिनेमा में सक्रिय रही हैं। स्पेन में रहकर वहां की भाषा सीखने के अलावा उषा ने स्पेन में कुछ जानदार परियोजनाओं पर भी काम किया है। उषा के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने का एलान अविनाश दास ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ किया।

usha jadhav birthday national film award winner actress is all set to work in director Avinash Das new film
अविनाश दास के साथ उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल के बीच उषा ने स्पेन में रहकर तमाम सामाजिक कार्य किए और वहां रहते हुए मुंबई के कुछ स्वयंसेवी समूहों की भी कोरोना संक्रमण काल में आवश्यक मदद पहुंचाई। उनके मुंबई वापस लौटने पर उन्हें हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के लगातार प्रस्ताव मिलते रहे हैं। अपनी नई फिल्म में उषा को साइन करने से उत्साहित अविनाश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उषा आजकल स्पेन में रहने लगी है और हमारी अगली फ़िल्म का हिस्सा होने की वजह से इन दिनों मुंबई में है। हम पहली बार साथ साथ काम कर रहे हैं।’


इसे भी पढ़ें- Sehar Shinwari: भारत की हार का सपना देख रही यह पाक अभिनेत्री, शादी की बात कर जिम्बाब्वे टीम के आगे रखा यह ऑफर
usha jadhav birthday national film award winner actress is all set to work in director Avinash Das new film
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उषा की पिछली फिल्म 'माई घाट: क्राइम नंबर 103/2005' को कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था। यह फिल्म प्रभावती अम्मा की अपने बेटे उदय कुमार के न्याय के लिए लड़ी गई लड़ाई पर आधारित है, जिसमें उनके बेटे को वर्ष 2005 में तिरुवनंतपुरम फोर्ट पुलिस स्टेशन में टॉर्चर करने के बाद मार दिया गया था। इसके बाद इस केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दो पुलिस कर्मियों को सजा-ए-मौत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
usha jadhav birthday national film award winner actress is all set to work in director Avinash Das new film
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को 50वें अंतर्राष्ट्रीय गोआ फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पैनोरमा सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था जिसमें शानदार कलाकारी के लिए उषा जाधव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सिल्वर पीकॉक पुरस्कार से भी नवाजा गया। इस फिल्म ने सिंगापुर, न्यूयॉर्क, कोलकाता और केरल फिल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अवॉर्ड भी जीते। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने प्रभावती अम्मा की कहानी को एक अखबार में पढ़ा था। उसके बाद ही वह इस केस के वकील से मिले और इस पर एक फिल्म बनाने का विचार दिमाग में आया।

विज्ञापन
usha jadhav birthday national film award winner actress is all set to work in director Avinash Das new film
उषा जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भारतीय अभिनेत्री उषा जाधव ने हाल ही में अपनी स्पैनिश फिल्म की शूटिंग स्पेन में पूरी की है। 'नुएवा नॉर्मलिदाद (Nueva Normalidad)' शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्देशन स्पेन के जाने-माने फिल्म निर्देशक एलेहांद्रो कोर्तेस ने किया है। एलेहांद्रो  के मुताबिक हिंदी में इस शीर्षक का मतलब 'नया सामान्य' है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म का मुद्दा कोरोना वायरस के बाद की अवस्था से हो सकता है। उषा और एलेहांद्रों करीबी मित्र हैं और दोनों अक्सर विश्व सिनेमा के कार्यक्रमों में साथ देखे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed