फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehar Shinwari: भारत की हार का सपना देख रही यह पाक अभिनेत्री, शादी की बात कर जिम्बाब्वे टीम के आगे रखा यह ऑफर

Thu, 03 Nov 2022 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sehar Shinwari Pakistani actress will marry zimbabwean guy they beat india amid ind vs zim t20 world cup match
सेहर शिरवानी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों चारों तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप की भी चर्चा जोरों पर हैं। क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का नाता काफी पुराना रहा है। अक्सर फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहता है। जहां एक तरफ उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते की चर्चा सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं अब एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भी अपना नाम क्रिकेट से जोड़ लिया है। दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने आगामी भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Sehar Shinwari Pakistani actress will marry zimbabwean guy they beat india amid ind vs zim t20 world cup match
सेहर शिरवानी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुआ कहा कि अगर जिम्बाब्वे 'चमत्कारिक ढंग' से भारत को हरा देता है, तो वह जिम्बाब्वे के एक व्यक्ति से शादी कर लेंगी। रविवार यानी 6 नवंबर को टी 20 वर्ल्ड कप के तहत दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान भी सेहर लगातार ट्वीट कर रही थीं और विश कर रही थीं कि भारत मैच हार जाए। अब उनका एक नया ट्वीट इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ किए गए इस ट्वीट के कारण अभिनेत्री नेटिजन्स के निशाने पर भी आ गई हैं। 
KBC 14: हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया जया बच्चन का ऐसा राज, सुन सबकी छूट गई हंसी

Sehar Shinwari Pakistani actress will marry zimbabwean guy they beat india amid ind vs zim t20 world cup match
सेहर शिरवानी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी कर लूंगी, अगर उनकी टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक रूप से हरा देती है।' उनके पोस्ट को 850 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है और इसे अब तक 49 री ट्वीट मिल चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही सेहर क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर भी आ गई हैं। क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। उनकी पिछली भविष्यवाणियों को दोबारा पोस्ट करते हुए यह भी बता रहे हैं कि वह कैसे गलत साबित हुईं थी। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'फिर मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि आप अपनी पूरी जिंदगी अकेली रहेंगी।' दूसरे ने लिखा,' आपको अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए था जब भारत ने बांग्लादेश को हराया था।' 
Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!

विज्ञापन
विज्ञापन
Sehar Shinwari Pakistani actress will marry zimbabwean guy they beat india amid ind vs zim t20 world cup match
सेहर शिरवानी - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब वह अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने सीरीज के पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया से चार विकेट से हारने के बाद भी टीम इंडिया पर तंज कसा था। उनका यह ट्वीट जिम्बाब्वे द्वारा पाकिस्तान को एक रन से हराने के एक हफ्ते बाद आया है, जिससे उन्हें 20-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने का खतरा है। 
Troll Trailer: फैंटेसी के नाम पर हॉलीवुड की नई पेशकश, जारी हुआ नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed