फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhuvan Badyakar: जल्द रिलीज होगा 'कच्चा बादाम' फेम भुवन बड्याकर का नया गाना, बोले- अब मूंगफली नहीं बेचूंगा

Thu, 03 Nov 2022 02:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Nov 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
acha badam fame bhuvan badyakar will release new album read full detail
bhuvan badyakar - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया की दुनिया ने कई लोगों को रातों-रात स्टार बनाया है, जिसमें भुवन बड्याकर का नाम भी शामिल है। भुवन बड्याकर का गाना 'कच्चा बादाम' ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस गाने पर कई तरह के रील्स बने। मजेदार बात यह है कि भुवन बड्याकर यह गाना मूंगफली बेचते बेचते गाते थे और अब भुवन अपना नया गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं। भुवन बड्याकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब वह मूंगफली नहीं बेचेंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नया गाना लेकर आ रहे हैं।

acha badam fame bhuvan badyakar will release new album read full detail
bhuvan badyakar - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगा गाने का नाम?
भुवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने नए गाने का नाम बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक और एल्बम लेकर आ रहे हैं जो काफी दिलचस्प है। इस एल्बम का नाम 'मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा' है। इस गाने में वह अपनी जिंदगी के सारे स्ट्रगल का जिक्र करने वाले हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने गाने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इस गाने में उस सफर के बारे में भी बताया है कि जब वह एक स्टार नहीं थे बल्कि एक आम इंसान थे। उन्होंने कहा, 'मेरे पास समय नहीं है, इसलिए मैं मूंगफली बेचना नहीं चाहता।’

यह भी पढ़ें:- Haryanvi Singer: हरियाणा के इन मशहूर सिंगर को जानते हैं आप? कई बार इनके गानों पर लगा चुके होंगे लटके-झटके

acha badam fame bhuvan badyakar will release new album read full detail
bhuvan badyakar - फोटो : सोशल मीडिया

गाना हुआ तैयार
इस इंटरव्यू में भुवन ने यह भी बताया कि उन्होंने यह गाना तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से वह बंगाल का टूर कर रहे हैं और एक थिएटर ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जब वह दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे तभी उन्होंने अपने गानों पर काम पूरा कर लिया था और अब वह जल्द ही इस गाने को रिलीज करने वाले हैं। बता दें कि उनके पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर लगभग 1.4 मिलियन व्यूज मिले थे। 

यह भी पढ़ें:- Troll Trailer: फैंटेसी के नाम पर हॉलीवुड की नई पेशकश, जारी हुआ नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
acha badam fame bhuvan badyakar will release new album read full detail
bhuvan badyakar - फोटो : सोशल मीडिया

कच्चा बादाम गाने से मिले दो स्टार
'कच्चा बादाम' गाने ने सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि दो लोगों को स्टार बनाया है। इस गाने से भुवन बड्याकर के अलावा, अंजलि अरोड़ा भी रातों-रात स्टार बन गई थीं। अंजलि ने इस गाने पर डांस वीडियो बनाया था, जो उन्होंने टिकटॉक पर शेयर किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed