फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryanvi Singer: हरियाणा के इन मशहूर सिंगर को जानते हैं आप? कई बार इनके गानों पर लगा चुके होंगे लटके-झटके

Thu, 03 Nov 2022 02:25 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Nov 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Top male singers of Haryanvi industry masoom sharma raj mawar diler kharkiya gulzaar chhaniwala
गुलजार छानीवाला, दिलेर खरकिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी गानों की तरह ही लोगों पर हरियाणवी गानों का खुमार भी चढ़ने लगा है। हरियाणवी गानों को अब हरियाणा में नहीं दूसरे राज्यों में भी पसंद किया जाता है। कोई भी शादी या पार्टी हो अक्सर लोग हरियाणवी गानों पर थिरकते नजर आते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी अब हर जगह पहचान मिलने लगी है। आज हम आपको हरियाणवी इंडस्ट्री के मेल सिंगर्स के मिलवाने जा रहे हैं, जिनके गानों पर आप कई बार थिरके होंगे। 

Top male singers of Haryanvi industry masoom sharma raj mawar diler kharkiya gulzaar chhaniwala
दिलेर खरकिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिलेर खरकिया
दिलेर खरकिया का नाम हरियाणा म्यूजिक में काफी प्रसिद्ध है। वह एक ऐसे सिंगर हैं, जिनके गाने रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और उन्हें मिलियन में व्यूज मिलते हैं। दो साल पहले आए दिलेर के 'मोटो' ने उन्हें खूब फेमस कर दिया था, जिसे भी तक 664 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा 'बोरला', 'आशिकी का रोग', 'तेरी बारगी', 'सपना' सहित दिलेर के कई बेहतरीन गाने रिलीज हो चुके हैं।

Anjali Arora: बेहद ग्लैमरस अंदाज में अपनी बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अंजलि अरोड़ा, उर्फी संग मस्ती करती आईं नजर

Top male singers of Haryanvi industry masoom sharma raj mawar diler kharkiya gulzaar chhaniwala
राज मावर - फोटो : सोशल मीडिया
राज मावर
हरियाणवी सिंगर राज मावर की फैन फॉलोइंग हिंदी से लेकर पंजाबी दर्शकों तक में फैली है। राज का कोई भी गाना रिलीज होता है, तो वह लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। राज मावर का चार साल पहले सपना चौधरी पर फिल्माया गाना 'चेतक'  काफी फेमस हुआ था। इसके अलावा वह 'ठा ठा', 'कंगना', 'बदमाशी', '18 लाख' सहित कई फेमस गाने दे चुके हैं। 

Akshay Kumar: महेश मांजरेकर की फिल्म से मराठी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे अक्षय कुमार, निभाएंगे यह अहम किरदार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top male singers of Haryanvi industry masoom sharma raj mawar diler kharkiya gulzaar chhaniwala
मासूम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मासूम शर्मा
मासूम शर्मा हरियाणा के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। मासूम शर्मा की आवाज का जादू लोगों के सिर सपना चौधरी और विक्की काजला के ऊपर फिल्माए गए गाने 'इंग्लिश मीडियम' के बाद से चढ़ा था। मासूम के कुछ फेमस गानों में 'भगत आदमी था', '2 नंबरी', 'जेल ब्याली', 'ट्यूशन बदमाशी' सहित कई मौजूद हैं।

Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!

विज्ञापन
Top male singers of Haryanvi industry masoom sharma raj mawar diler kharkiya gulzaar chhaniwala
गुलजार छानीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

गुलजार छानीवाला
हरियाणा के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में गुलजार छानीवाला का नाम भी शामिल है। गुलजार का असली नाम आशीष शर्मा हैं। गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत 'कसूते' से की थी, जिसके मिले बढ़िया रिस्पांस के बाद उन्होंने 'कसूते 2' भी रिलीज किया। गुलजार छानीवाला के बेहतरीन गानों में 'जुग जुग जीवे', 'उत्तराखंड के राजा', 'गॉडफादर', 'डॉन' शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है।
Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed