किंग खान के रूप में हिंदी सिनेमा में मशहूर रहे अभिनेता शाह रुख खान की नए साल के पहले महीने में फिल्म ‘पठान’ से होने जा रही वापसी अपनी रिलीज से पहले भी हिंदी सिनेमा को कुछ नए सबक सिखाने जा रही है। शाह रुख खान की किसी फिल्म का पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया टीजर या ट्रेलर फिल्म ‘जीरो’ का रहा है। फिल्म ‘पठान’ के टीजर का शाह रुख के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहा है और तकरीबन उनके सारे प्रशंसकों ने ये टीजर देखा भी। लेकिन, इस बार गौर करने वाली बात ये है कि शाह रुख ने अपनी किसी भी फिल्म के टीजर या ट्रेलर के व्यूज और लाइक्स की खरीद पर सख्त पाबंदी इन्हें बनाने वाली कंपनियों पर लगाई है। शाह रुख की मंशा अब अपने असली प्रशंसकों की संख्या जानने की हो चली है।
Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले 24 घंटे में दो करोड़ व्यूज
फिल्म ‘पठान’ का टीजर 2 नवंबर को शाह रुख के जन्मदिन पर सुबह करीब 11 बजे रिलीज किया गया। 3 नवंबर को इसी समय तक इसे यूट्यूब पर करीब एक करोड़ 90 लाख (19 मिलियन) लोगों ने देखा। तेलुगू में इसे देखने वालों की संख्या करीब 9 लाख 60 हजार रही और फिल्म के तमिल टीजर को करीब चार लाख 65 हजार लोगों ने देखा यानी तीनों भाषाओं के संस्करणों के टीजर को देखने वाले कुल मिलाकर कर दो करोड़ से कुछ ज्यादा रहे। ये संख्या शाह रुख खान की पिछली फिल्म ‘जीरो’ के ट्रेलर को पहले 24 घंटे मे देखने वालों की आधी है। सूत्र बताते हैं कि ये संख्या ऑर्गेनिक है यानी इसमें व्यूज या लाइक्स बढ़ाने के लिए बॉट्स या एजेंसी की मदद नहीं ली गई है।
Pulkit Samrat - Shweta: सलमान की बहन पर दिल हार बैठे थे पुलकित, फिर इस अभिनेत्री की वजह से जुदा हुईं राहें
ट्रेलर हिट होना फिल्म हिट होने की गारंटी नहीं
हाल के दिनों में नई फिल्मों के टीजर या ट्रेलर के पहले 24 घंटे के व्यूज के रिकॉर्ड बनाने का एक चलन सा भारतीय सिनेमा में शुरू हुआ है। इसके बावजूद लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को देखते हुए हिंदी सिनेमा के चंद फिल्मकारों को अपनी रणनीति बदलने और फिल्मों का नकली प्रचार करने की बजाय फिल्म को बेहतर बनाने पर ध्यान गया है। यशराज फिल्म्स की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के ट्रेलर को पहले 24 घंटे में 4.38 करोड़ व्यूज तक पहुंचाने और इसे हिंदी सिनेमा का इस अवधि में सबसे ज्यादा बार देखा गया ट्रेलर बनाने में इससे जुड़ी एजेंसियों का पसीना निकल गया था लेकिन फिल्म पहले वीकएंड में ही फ्लॉप हो गई।
KBC 14: हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के सामने बिग बी ने खोल दिया जया बच्चन का ऐसा राज, सुन सबकी छूट गई हंसी
‘पठान’ का बस एक ही कप्तान
यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘पठान’ की मेकिंग में इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को पूरी आजादी दी गई है और उनके नजरिये में किसी को दखल देने की अनुमति नहीं दी गई। फिल्म के ट्रेलर में जो ताजगी दिखी है, वह भी इसी का नतीजा बताया जा रहा है। फिल्म कारोबार के विशेषज्ञ अतुल मोहन भी मानते हैं कि किसी ट्रेलर की लोकप्रियता फिल्म के अच्छे कारोबार की गारंटी नहीं हो सकती। वह कहते हैं, ‘फिल्म अपनी गुणवत्ता, अपनी कहानी और दर्शकों से अपने सीधे संवाद स्थापित कर पाने की शक्ति से चलती है। पहले 24 घंटे में ट्रेलर देखने वालों की संख्या ये जरूर बताती है कि फिल्म को देखने की दर्शकों में कितनी उत्सुकता है और अगर किसी फिल्म का ट्रेलर पहले 24 घंटे में 20-25 लाख लोगों ने देख लिया है तो उसकी ओपनिंग अच्छी होने की उम्मीदें बंधती है।’
Aindrila Sharma: स्ट्रोक से बिगड़ी एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की तबीयत, अब वेंटिलेटर पर, दो बार कैंसर को दे चुकी
ट्रेलर हिट, फिल्म फ्लॉप
फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के अलावा बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘83’ के ट्रेलर को भी पहले 24 घंटों में 4.33 करोड़ (43.3 मिलियन) लोगों ने देख लिया था लेकिन फिल्म फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अतुल के मुताबिक फिल्मों के ट्रेलर देखने वालों की संख्या और वही फिल्म सिनेमाघरों में देखने वालों की संख्या में कोई सीधा संबंध नहीं है। जरूरी नहीं कि जो लोग फिल्म का ट्रेलर देख रहे हैं, उन्हें वही फिल्म सिनेमाघरों में देखने की लालसा बनी रहे। ट्रेलर एक तरह का लिटमस टेस्ट है और इसका नतीजा फिल्म के हक में और विपरीत दोनों हो सकता है।
Viral Photo: ओटीटी का सबसे बड़ा गुंडा है तस्वीर में दिख रहा यह मासूम बच्चा, फैन फॉलोइंग में देता है सबको टक्कर