फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को नवजात बेटे के साथ अस्पताल से घर ले गए अर्जुन, मीडिया के सामने ऐसे दिए पोज

Sun, 21 Jul 2019 02:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal and gabriella demetriades take their baby boy home pose with media
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था । अब अर्जुन और गैब्रिएला की नई तस्वीरें सामने आई हैं । अर्जुन बेटे को लेकर अस्पताल से घर जाते हुए दिखे । इस दौरान गैब्रिएला भी उनके साथ थीं। नए पैरेंट्स के तौर पर दोनों पहली बार साथ में दिखे । दोनों ने मीडिया को पोज भी दिए । 
arjun rampal and gabriella demetriades take their baby boy home pose with media
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन ने बेटे को गोद में लिया हुआ था । इस दौरान गैब्रिएला ब्लैक हैरम पैंट और जैकेट में नजर आईं । वहीं अर्जुन ब्लैक टीशर्ट और जींस में दिखे । इससे पहले गैब्रिएला ने अर्जुन की बेटे के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । अर्जुन बेटे को गोद में लेकर बहुत खुश नजर आ रहे थे । ये तस्वीर गैब्रिएला ने अस्पताल से ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी । 
arjun rampal and gabriella demetriades take their baby boy home pose with media
arjun rampal - फोटो : social media
इसके साथ ही गैब्रिएला ने अर्जुन की एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बॉक्स के अंदर टैडी रखा हुआ था। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन अपने न्यू बॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट लाए थे । कहा जा रहा है कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक बेटे का नाम नहीं रखा है। गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun rampal and gabriella demetriades take their baby boy home pose with media
arjun rampal - फोटो : social media
गैब्रिएला को 17 जुलाई को अस्पताल ले जाया गया था। गैब्रिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं। अर्जुन रामपाल अपनी दोनों बेटियों मायरा और माहिका के साथ बेटे से मिलने अस्पताल पहुंचे थे । ये अर्जुन की पत्नी मेहर की बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर ने पिछले साल ही तलाक लेने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
arjun rampal and gabriella demetriades take their baby boy home pose with media
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : instagram
इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हो पाया है। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'माहिका और मायरा ने गैब्रिएला को अपना लिया है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी था कि मेरी बेटियां उसे परिवार की तरह अपना लें। मैं खुशनसीब हूं कि वो दोनों मेरी बेटियां हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed