{"_id":"5c1dca3abdec2256a03b67d9","slug":"arjun-rampal-faces-legal-trouble-for-non-payment-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन रामपाल ने लिया था 1 करोड़ का लोन, नहीं चुका पाए तो कंपनी ने किया केस!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन रामपाल ने लिया था 1 करोड़ का लोन, नहीं चुका पाए तो कंपनी ने किया केस!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इस साल अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी वजहों से चर्चा में रहे। अर्जुन ने शादी के 20 साल बाद अपनी वाइफ मेहर जेसिया से डिवोर्स ले लिया था। अब अर्जुन को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि अर्जुन रामपाल पर बचे पैसे वापस न देने के कारण क्रिमिनल केस किया गया है।
2 of 5
Arjun Rampal
खबरों की मानें तो YT एंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की कंपनी ने अर्जुन के खिलाफ केस किया है। दरअसल, अर्जुन रामपाल को 12 पर्सेंट ब्याज के हिसाब से 1 करोड़ रुपये का पेमेंट करना था लेकिन अर्जुन ये पेमेंट करने में नाकामयाब रहे। अर्जुन ने इस साल मई में कंपनी से लोन लिया था और उन्होंने वादा किया था कि 90 दिनों के अंदर वह इसे चुका देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
3 of 5
अर्जुन रामपाल
बाद में कंपनी को जो चेक दिया गया, वह बाउंस हो गया और फिर कंपनी ने पैसों की रिकवरी के लिए अर्जुन के खिलाफ केस कर दिया। बता दें जिस कंपनी ने अर्जुन को पैसे दिए थे, वह फिल्मों को भी फंडिंग करती है और उसने रामपाल को दूसरों के बजाए काफी कम रेट में लोन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajpal yadav
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। राजपाल यादव भी लोन ली हुई राशि नहीं चुका पाए थे। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
5 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal
- फोटो : bccl
बता दें इसी साल अर्जुन रामपाल ने पत्नी मेहर जेसिया से 20 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। खबर है कि अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी साउथ अफ्रीकन दोस्त गैबरीला डेमेट्रिएडस को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो अर्जुन हाल ही में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।