{"_id":"5e91b3e68ebc3e78b90fa3d7","slug":"arjun-rampal-gets-this-special-role-in-the-battle-of-bhima-koregoan-directed-by-ashu-trikha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र की चर्चित लड़ाई भीमा कोरेगांव पर बनेगी फिल्म, अर्जुन रामपाल को मिला ये अहम किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र की चर्चित लड़ाई भीमा कोरेगांव पर बनेगी फिल्म, अर्जुन रामपाल को मिला ये अहम किरदार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 11 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के चर्चित भीमा कोरेगांव युद्ध पर अब फिल्म बनने जा रही है। पश्चिम भारत की सामाजिक बुनावट का चाल, चरित्र और चेहरा बदल देने वाली इस लड़ाई की याद में अब भी हर साल लाखों की भीड़ कोरेगांव में जुटती है। इसी महान गाथा पर आशु त्रिखा फिल्म बनाने जा रहे हैं और फिल्म में लीड रोल करेंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल।
2 of 5
Arjun Rampal
भीमा कोरेगवां की लड़ाई 1 जनवरी 1818 को मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव द्वितीय ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की एक टुकड़ी से लड़ी था। अंग्रेजों की तरफ से इस लड़ाई में अनुसूचित जाति के महार योद्धाओं ने हिस्सा लिया था। अंग्रेजों और महार योद्धाओं की 500 सैनिकों की टुकड़ी ने मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय के 28 हजार सैनिकों से 12 घंटे तक लोहा लिया था और अंत में जीत हासिल की थी। इस युद्ध में शहीद हुए बहादुर महार योद्धाओं की बरसी हर साल इसी तारीख को उसी जगह मनाई जाती है।
3 of 5
arjun rampal
खबरों के मुताबिक अर्जुन रामपाल इन योद्धाओं में से एक महार योद्धा का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को निर्देशित करने का जिम्मा आशु त्रिखा को दिया गया है। आशु ने अर्जुन रामपाल की ही फिल्म 'दीवानापन' से वर्ष 2001 में निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे कोयलांचल, वीरे की वेडिंग, जिंदगी तेरे नाम जैसी कुछ फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह दूसरा मौका है जब आशु अर्जुन रामपाल के साथ एक फिल्म में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Rampal
अर्जुन रामपाल पिछली साल ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में एक पायलट के रूप में नजर आए थे। उस सीरीज के चार एपिसोड पिछले साल रिलीज किए गए थे, और बाकी के बचे एपिसोड अभी हाल ही में रिलीज किए जाने हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका नहीं है जब अर्जुन किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वे जेपी दत्ता की इंडो-चाइना वॉर पर आधारित फिल्म 'पलटन' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन पवन कल्याण की बिना शीर्षक वाली फिल्म में औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस उनकी बहन का किरदार निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।