{"_id":"5cc0151cbdec2214530fc081","slug":"arjun-rampal-girlfriend-gabriella-demetriades-amy-jackson-these-actress-pregnant-before-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन की गर्लफ्रेंड ही नहीं, ये हीरोइन भी शादी से पहले बनने वाली है मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन की गर्लफ्रेंड ही नहीं, ये हीरोइन भी शादी से पहले बनने वाली है मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
purab kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हीरोइनों का शादी से पहले मां बनने का चलन काफी पुराना है । हाल ही में खबर आई कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस मां बनने वाली हैं । अर्जुन कपूर ने मई 2018 में पत्नी मेहर जेसिया से 20 साल का रिश्ता खत्म कर तलाक ले लिया था । अब खबर है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला शादी से पहले मां बनने वाली हैं ।
2 of 7
gabriella
गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं । साथ ही गैब्रिएला का बेबी बंप भी नजर आया । गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, 'तुम दोनों के साथ होने से अच्छा महसूस कर रही हूं । अब तुमसे मिलने का इंतजार है ।' आइए जानते हैं बॉलीवुड में और कौन-कौन सी एक्ट्रेस बिन ब्याही मां बनीं ।
3 of 7
Amy Jackson
- फोटो : instagram
पिछले दिनों अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था । एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं । डिलीवरी के बाद ही अब एमी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी । एमी ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
neha dhupia
गैब्रिएला और एमी से पहले भी बॉलीवुड की कई हीरोइनें शादी से पहले मां बनने का रिस्क उठा चुकी हैं । इन हीरोइनों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है । नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया ।
विज्ञापन
5 of 7
konkana sen
कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस खबर के फैलने के बाद कोंकणा ने अपने बॉयफैंड रणवीर शौरी के साथ सात फेरे ले लिए थे। हालांकि अब कोंकणा और रणवीर शौरी का तलाक हो गया है । कोंकणा का एक बेटा है जिसे वो अकेले पाल रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।