फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन रामपाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर

Sun, 31 May 2020 01:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 31 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal shares his 25 years throwback photo during modelling days
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई सितारे अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारे अपनी जिंदगी के अहम पलों के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेहद खास तस्वीर साझा की है। 

Arjun Rampal shares his 25 years throwback photo during modelling days
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उनकी यह तस्वीर 25 साल पुरानी है। अर्जुन रामपाल की यह तस्वीर उस समय की है जब वह एक अभिनेता नहीं बल्कि मॉडल के तौर पर जाने जाते थे। अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर के साथ अभिनेता यह याद करने की कोशिश कर रहे हैं इस तस्वीर को कौन से साल लिया गया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Huge throwback from modelling days I believe it’s 1995 or 1996? What say @dabbooratnani ? When was this? #throwbacks #jaisalmer #modelingdays

A post shared by Arjun (@rampal72) on

Arjun Rampal shares his 25 years throwback photo during modelling days
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल ने अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मॉडलिंग के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर, मुझे लगता है कि यह साल 1995 या 1996 की है। इस कैप्शन में अर्जुन रामपाल ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी को टैग किया। साथ ही पूछा कि आप क्या कहते हैं डब्बू रतनानी, यह कब की तस्वीर को सकती है ? जिसके बाद डब्बू ने बताया कि यह उनकी साल 1995 की तस्वीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal shares his 25 years throwback photo during modelling days
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल की यह तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच अर्जुन रामपाल लंबे समय बाद हाल ही में अपनी बेटियों से मिले थे। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के द्वारा दी थी। दरअसल अर्जुन रामपाल कजरत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ थे। लॉकडाउन के चलते वह मुंबई अपनी बेटियों से नहीं मिल पा रहे थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Finally time with my beauties. #daughters

A post shared by Arjun (@rampal72) on

विज्ञापन
Arjun Rampal shares his 25 years throwback photo during modelling days
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटियों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में अर्जुन की दोनों बेटियां मायरा और माहिका नजर आईं। तस्वीर में अर्जुन अपनी बेटी को किस करते दिखाई दिए। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार अपनी सुंदरियों के साथ वक्त बिताने को मिल ही गया।'


पढ़ें: बाइस्कोप: जीतेंद्र, कमल हासन और अनिल कपूर तक थे इस कहानी पर फिदा, लेकिन नंबर लगा राजेश खन्ना का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed