फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन रामपाल पर केस और रणधीर कपूर के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 15 Feb 2019 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Feb 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
arjun rampal to randhir kapoor birthday here top news
arjun rampal - फोटो : file photo

नए विवाद में फंसे अर्जुन रामपाल


एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थे। अब अर्जुन एक नए विवाद में फंस गए हैं। वाईटी एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी ने उन पर मामला दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि उन्होंने एक करोड़ रुपए का लोन लिया था लेकिन उसे वापस नहीं लौटाया। अर्जुन ने कहा था कि वो 90 दिन के अंदर 12 फीसदी ब्याज के साथ पूरा लोन वापस कर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं इस मामले में अर्जुन ने कहा कि उन्होंने पूरा कर्ज चुका दिया है इसके बावजूद उनके खिलाफ केस किया गया।

पढ़ें: मुश्किल में फंसे अर्जुन रामपाल पर हुआ केस दर्ज, एक करोड़ रुपए न चुकाने का लगा आरोप

arjun rampal to randhir kapoor birthday here top news
kaun banega crorepati - फोटो : file photo

'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस के लिए खुशखबरी
टेलीविजन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन फिर से शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। पिछले साल ऐसी खबरें थीं कि शायद पिछला सीजन अमिताभ बच्चन का आखिरी सीजन हो। सूत्रों की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति ने अमिताभ बच्चन से अगले तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।



 

arjun rampal to randhir kapoor birthday here top news
randhir kapoor - फोटो : file photo

रणधीर कपूर का जन्मदिन आज
बॉलीवुड सुपरस्टार करिश्मा कपूर, करीना कपूर के पिता और एक्टर रणधीर कपूर का आज जन्मदिन है। रणधीर ने अपनी बेटियों को पहचान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'श्री 420' से चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' से रणधीर ने डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने 'जीत' (1972), 'हमराही' (1974)  'जवानी दीवानी' (1972), 'लफंगे' (1975), 'पोंगा पंडित' (1975), 'भला मानुस' (1976) जैसी फिल्में कीं।

पढ़ें: कपूर खानदान के खिलाफ जाकर रणधीर ने की थी एक्ट्रेस से शादी, इस वजह से 19 साल तक पत्नी से रहे अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun rampal to randhir kapoor birthday here top news
ghalib - फोटो : file photo
गालिब  की पुण्यतिथि आज
महान शायर मिर्जा गालिब के दीवाने दुनियाभर में फैले हैं। 27 दिसंबर, 1796 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मे मिर्जा गालिब की शेर-ओ-शायरी आज भी युवाओं की पहली पसंद है। 15 फरवरी, 1869 को दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। अपनी लेखनी की जरिए आज भी गालिब लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। 

पढ़ें: पुण्यतिथि विशेषः यूं ही नहीं सबके दिलों में राज करते गालिब, बन चुकी हैं फिल्में और सीरियल
विज्ञापन
arjun rampal to randhir kapoor birthday here top news
gully boy - फोटो : twitter

ओपनिंग डे पर 'गली ब्वॉय' ने कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय वैलेंटाइन्स डे के मौके पर गुरुवार को रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। क्रिटिक्स के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 12-15 करोड़ की ओपनिंग की है। जोया अख्तर के निर्देशन में बने इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं तो वहीं आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड का रोल कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed