साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदा 15 करोड़ का आलीशान बंगला, 30 की उम्र में ही कमाई अपार संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर उनके गृहप्रवेश की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। परिवार के साथ एक तस्वीर विजय ने भी शेयर की है। विजय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मैंने बहुत बड़ा घर खरीदा है। इसमें मुझे डर लगता है। अब मुझे मां की जरूरत है मुझे सुरक्षित महसूस कराने के लिए और इस मकान को घर बनाने के लिए।
A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda) on
अपने गृह प्रवेश के मौके पर विजय पारंपरिक परिधान में नजर आए। तस्वीर में उनके साथ उनके भाई और माता पिता दिखाई दे रहे हैं। बता दें विजय देवरकोंडा का नाम इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में आया था। महज 30 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। कभी अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था।
पिछले चार सालों में विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2016 में आई ‘पेली चुपूलु’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई ‘अर्जुन रेड्डी’ से विजय को खूब स्टारडम मिला। उनकी गिनती सुपरस्टार में होने लगी।
ये भी पढ़ें- तमिल निर्देशक ने रेप के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'वो कमजोर होती हैं...'