{"_id":"5dde0b318ebc3e5508009e50","slug":"tamil-filmmaker-k-bhagyaraj-said-you-can-t-always-only-blame-boys-for-crimes-against-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तमिल निर्देशक ने रेप के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'वो कमजोर होती हैं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तमिल निर्देशक ने रेप के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'वो कमजोर होती हैं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
k. bhagyaraj
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल निर्देशक के. भाग्यराज ने महिलाओं को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि देश भर में होने वाली रेप की घटनाओं के लिए पुरुष ही जिम्मेदार नहीं हैं। फिल्म Karuthukalai Pathivu Sei के म्यूजिक लॉन्च पर उन्होंने कहा, 'महिलाएं ऐसा होने देती हैं, इसलिए रेप जैसी घटनाएं होती हैं।' इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है।
2 of 5
k. bhagyaraj
- फोटो : social media
के. भाग्यराज ने आगे कहा- आज कल की महिलाएं फोन पर लगी रहती हैं, इसलिए ही उनका उत्पीड़न होता है। जब महिलाओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं तब ऐसे अपराध सुनने में क्यों नहीं आते थे। महिलाएं अपने साथ ऐसा होने देती हैं, इसलिए ऐसा होता है। महिलाएं खुद ऐसी स्थिति उत्पन्न करती हैं जहां लड़कों से गलतियां हो जाती है। के. भाग्यराज के इस बयान के बाद इवेंट में मौजूद लोगों ने उनके लिए तालियां भी बजाईं।
3 of 5
k. bhagyaraj
- फोटो : social media
उन्होंने पोलाची रेप केस पर बात करते हुए कहा कि ये घटना इसलिए हुई क्योंकि महिलाओं ने ऐसा होने दिया। इसके लिए पुरुषों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि महिलाएं कमजोर थीं तो पुरुषों ने उनका फायदा उठाया। अगर एक पुरुष गलती करता है, तो ये बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन अगर महिला ऐसा करती है, तो ये बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
k. bhagyaraj
- फोटो : social media
उन्होंने कहा- अगर एक पुरुष की दूसरी पत्नी है, तो वो ये ध्यान देगा कि वो खुश रहे, वो उसे पैसे और प्रॉपर्टी देगा और उसकी पहली पत्नी भी प्रभावित नहीं होगी लेकिन... महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। आप खुद देखिए अखबार क्या कहते हैं। महिलाएं अफेयर के लिए पतियों और बच्चों को मार देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
k. bhagyaraj
- फोटो : social media
बता दें के. भाग्यराज ने हाल ही में सिनेमा जगत में अपने 40 वर्ष पूरे किए। इस उपलब्धि पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने निर्देशक को तमिल क्षेत्र के शानदार व्यक्तित्व की संज्ञा दी थी। 1986 में आई फिल्म 'आखिरी रास्ता' में अमिताभ बच्चन ने इनके निर्देशन में काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।