यंग और बबली एक्ट्रेस, शालिनी पांडे की उम्र आज एक साल और बढ़ गई है, और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यशराज फिल्म्स की मनोरंजन से भरपूर 'जयेशभाई जोरदार' में दर्शकों को उनका किरदार खूब पसंद आएगा। गौरतलब है कि वह इस फिल्म में ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दिखने वाली हैं।
कोरोना ने दिया शालिनी पांडे को मां के साथ बर्थडे मनाने का मौका, साथ होने के लिए क्वारंटीन हुए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पहली ही फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से शानदार शोहरत पाने वाली शालिनी इसके बाद हिंदी फिल्म ‘बमफाड़’ में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही उनकी एक और फिल्म ‘निशब्दम’ रिलीज होने वाली है। वह कहती हैं, “मुझे उम्मीद है कि मेरे जीवन का यह नया साल मेरे लिए बेहतरीन साबित होगा। मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' थियेटर्स में जरूर रिलीज होगी और मैं उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इस महामारी के बाद लोग सिनेमा देखने थियेटर्स में वापस आएंगे और बेशक हमारी फिल्म उन्हें सिनेमाघरों में वापस लाएगी!”
वह आगे कहती हैं, "सच कहूं तो पूरी टीम ने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है, और अब हमें यह देखना है कि हमने जो दिल लगाकर काम किया है, उसे दर्शक कितना पसंद करते हैं। इसके साथ ही, आज मेरी जिंदगी में एक साल और जुड़ गय़ा है, और मैं उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म में मेरे काम के लिए मुझे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।”
शालिनी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मनाना पसंद करती हैं, और इस साल भी बिल्कुल ऐसा ही होगा। बॉलीवुड में कदम रखने वाली टैलेंटेड एक्ट्रेस कहती हैं, “मेरे लिए, बर्थडे का मतलब उन सभी लोगों के साथ समय बिताना है जिन्हें मैं प्यार करती हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि इस साल मुझे अपनी फैमिली और अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है जो पिछले कुछ दिनों से सेल्फ-आइसोलेशन में रह रहे हैं ताकि वे मुझसे मिलने आ सकें। मेरे पास उनका शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने मेरी इतनी परवाह की है और इस बार मैं अपनी मां के साथ हूं।"
शालिनी आभारी हैं कि उन्हें ऐसे दोस्तों का साथ मिला है, जिन्होंने हमेशा उन्हें संभाला है और उनकी मदद की है। वह कहती हैं, “ऐसे दोस्तों का साथ पाकर मैं बहुत खुश हूं, जो हर साल मेरे बर्थडे को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करते हैं। वे सभी इस साल फिर से मेरे बर्थडे के मौके पर गुपचुप तरीके से कुछ अच्छा प्लान कर रहे हैं। इस बार का बर्थडे मेरे लिए और भी खास हो गया है क्योंकि मुझे एक प्यारा पप एजे मिला है और हमारे सेलिब्रेशन में इस प्यारे से पप्पी के लिए खास ट्रीट भी शामिल होगा!”
पढ़ें: जया साहा और क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव से एनसीबी ने की पूछताछ, हो सकते हैं कई अहम खुलासे