फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया साहा और क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव से एनसीबी ने की पूछताछ, हो सकते हैं कई अहम खुलासे

Wed, 23 Sep 2020 04:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
Jaya Saha and Kwan Director Dhruv Chitgopekar Questioned By NCB in Drug Related Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा - फोटो : facebook/SushantSinghRajput, PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर हो रही ड्रग एंगल की जांच में अब बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम सामने आ रहा है। अब तक सिर्फ सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर और दीपिका पादुकोण का नाम ही ड्रग्स मंडली की सुर्खियों में था। लेकिन अब इस मंडली में एक नया नाम दीया मिर्जा का भी जुड़ गया है। ये सभी अभिनेत्रियां अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रडार पर हैं। वहीं हाल ही में सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा और क्वान कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर से भी एनसीबी ने पूछताछ की है।

Jaya Saha and Kwan Director Dhruv Chitgopekar Questioned By NCB in Drug Related Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर रहीं जया साहा की चैट से हुए कई अहम खुलासे के बाद इन नामी अभिनेत्रियों का ड्रग कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद एनसीबी ने मामले में सख्ती दिखाई है। एनसीबी को अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर और जया के बीच साल 2017 में हुई विस्तृत बातचीत का ब्यौरा मिला है। इस चैट में जया साहा से नम्रता हार्ड ड्रग की मांग कर रही थी। इसके मद्देनजर इन अभिनेत्रियों को जल्द ही समन जारी किया जा सकता है।

Jaya Saha and Kwan Director Dhruv Chitgopekar Questioned By NCB in Drug Related Case
जया साहा - फोटो : facebook/jayasaha

मामले में सुशांत सिंह की पूर्व टेलेंट मैनेजर जया से एनसीबी की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी पूछताछ की। जया को बुधवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा जया साहा की कंपनी क्वान  टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी के निदेशक ध्रुव चितगोपेकर को भी एनसीबी ने तलब किया। सूत्रों के अनुसार एनसीबी की टीम ने जया और ध्रुव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Saha and Kwan Director Dhruv Chitgopekar Questioned By NCB in Drug Related Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्वान कंपनी अनेक अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, फिल्म निर्माताओं के पीआर का काम देखती है। अब इस कंपनी पर बॉलीवुड से जुड़े लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने का भी आरोप लगा है। ड्रग पेडलर अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद कई नामों का खुलासा हुआ है। जिससे यह कहा जा रहा है कि सेलिब्रिटी मैनेजर ड्रग्स की खेप अभिनेत्रियों तक पहुंचाने का प्रबंध करती थी।

विज्ञापन
Jaya Saha and Kwan Director Dhruv Chitgopekar Questioned By NCB in Drug Related Case
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

गौरतलब है कि अब तक जिन भी नामों के खुलासे हुए हैं उनमें से किसी ने भी मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हाल ही में अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम इस मामले में सामने आने के बाद दीया मिर्जे ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दीया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में दीया ने इस पूरे मामले को उन्हें बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

पढ़ें: सुशांत केस: रिया की न्यायिक हिरासत 6 अक्तूबर तक बढ़ी, बुधवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed