फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silk Smitha: ऐसे शुरू हुई सिल्क स्मिता की असली 'डर्टी पिक्चर', यहां पढ़िए 10 अनसुनी कहानियां

Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actress
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय सिनेमा ने ऐसा दौर भी देखा है जब तमाम हिंदी फिल्में सिर्फ इसके कॉमेडियन्स मसलन महमूद या जॉनी वाकर का नाम सुनकर वितरकों के बीच बिक जाया करती थीं। वहीं दक्षिण भारत में एक अभिनेत्री ऐसी रही जिसने अकेले अपने बूते न जाने कितनी फिल्मों की नैया पार लगा दी। नाम था विजयलक्ष्मी। लेकिन, विजयलक्ष्मी के चाहने वालों का सैलाब तब आया जब फिल्मों में इन्हें नाम मिला, सिल्क स्मिता। 2 दिसंबर 1960 को जन्मी सिल्क ने मात्र 17 साल के अपने फिल्मी करियर में ही साढ़े चार सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करके तहलका मचा दिया। 23 सितंबर 1996 में अपने घर में वह पंखे से लटकी हुई पाई गईं। सिल्क की जिंदगी पर वैसे तो तीन फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन इनमें जो कहानियां आपको देखने को नहीं मिली, वे हम सुनाएंगे।

Silk Smitha Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actress
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

गरीबी के चलते छोड़नी पड़ी पढ़ाई
सिल्क का जन्म एक गरीब तेलुगू परिवार में हुआ था। उनकी मां और पिता काम करके किसी तरह अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करते थे। थोड़ी बड़ी होने पर एक सरकारी स्कूल में सिल्क का दाखिला करवाया गया ताकि वह पढ़ लिखकर कुछ किताबी ज्ञान और दुनियादारी सीखें। लेकिन, चौथी कक्षा में ही सिल्क को स्कूल छोड़ना पड़ा। सिल्क के माता पिता इतना पैसा अर्जित न कर सके जिससे वह सिल्क को पढ़ा सकें। लौट कर सिल्क को घर का चूल्हा चौका ही संभालना पड़ा। उस समय सिल्क मात्र 10 साल की ही थीं।

Silk Smitha Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actress
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

कम उम्र में हो गई शादी
सिल्क उम्र में तो छोटी ही थीं लेकिन वह दिखने में बड़ी लगने लगी थीं। समय से पहले ही उनका दैहिक विकास इतनी तेजी से हुआ कि खुद उनके माता पिता भी न समझ पाए कि उनकी बेटी इतनी जल्दी बड़ी हो गई। उम्र तो कम थी ही, उसी हिसाब से बुद्धि विवेक भी ज्यादा नहीं था। क्योंकि सिल्क सिर्फ देह से ही बड़ी हुई थीं। सिल्क की बेफिक्री उनके माता पिता के लिए चिंता का विषय थी। वह सिल्क के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए। माता पिता को सिल्क एक जवान लड़की लगने लगीं तो उन्होंने उनकी शादी करने की ठानी। और बहुत ही कम उम्र में सिल्क का ब्याह एक मजदूर से कर दिया गया। इस तरह माता पिता ने अपने सिर से बोझ हल्का किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actress
सिल्क सिमिता - फोटो : twitter

बुरे बर्ताव के चलते छोड़ दिया ससुराल
जिस घर में सिल्क शादी करके पहुंचीं, वहां भी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था। पति अव्वल दर्जे का शराबी था। शराब पीकर वह सिल्क को पीटता था और उसकी गलतियों की गालियां उसके परिवार जन सिल्क को ही सुनाते थे। कभी कभी उनके देवर और ननद उन्हें पीट भी देते थे। उन्हें समझाने वाला कोई था नहीं इसलिए वह अपने घर को संभाल न सकीं। और, सिल्क घर छोड़कर भाग गईं और सीधे चेन्नई पहुंच गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री के यहां नौकरानी का काम करना शुरू किया। सिल्क बचपन से ही फिल्में देखने की बहुत शौकीन थीं। उन्हें जब भी फिल्म देखने का मौका मिलता तो वह अपनी दुनिया को छोड़कर उस फिल्मी दुनिया में ही कहीं खो जातीं। इस अभिनेत्री के घर एक नौकरानी के रूप में काम करने का मौका सिल्क ने इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि उनकी भी इच्छा कुछ ऐसा ही करने की थी।

विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Actress
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

बड़ी गाड़ी देखकर बदला मन
सिल्क ने घर के काम भी बचपन से ही किए थे इसलिए उस अभिनेत्री के घर को भी सिल्क ने बहुत अच्छे से संभाला। अब सिल्क उस अभिनेत्री के निजी कामों में भी हाथ बंटाने लगी थीं। यहां तक उस अभिनेत्री का मेकअप करके उसे तैयार करने का काम भी सिल्क ने ही करना शुरू कर दिया। यहां काम करने का सिल्क को एक फायदा और मिल रहा था। वह उस अभिनेत्री से मिलने आने वाले फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से भी जान पहचान बढ़ाने लगी थीं। एक दिन एक जाने माने फिल्म निर्माता की गाड़ी देखकर सिल्क बहुत प्रभावित हुईं और वह दूर से ही खड़े होकर उसे निहारने लगीं। इस पर उनकी मालकिन ने तंज कसते हुए कहा कि इस बड़ी गाड़ी को देखकर कहीं उसमें बैठने का सपना तो नहीं देख रही हो? अपनी मालकिन की यह बात सिल्क को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने पलट कर जवाब दिया कि वह एक दिन ऐसी गाड़ी में जरूर बैठेंगी और वह गाड़ी खुद उनकी ही होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed