{"_id":"5d3505188ebc3e6cef2b1bea","slug":"armaan-malik-birthday-special-and-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एग्जाम के बीच अरमान को मिला था बिग बी के साथ गाने का मौका, पहली बार में सलमान हुए थे इम्प्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एग्जाम के बीच अरमान को मिला था बिग बी के साथ गाने का मौका, पहली बार में सलमान हुए थे इम्प्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Armaan Malik
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक आज अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। वो संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं।
2 of 6
Armaan Malik
- फोटो : Social Media
अरमान मलिक ने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। अरमान आज बॉलीवुड में जाने माने गायक है। अरमान ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की पूरी की है। वहीं उन्होंने संगीत की पढ़ाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से की है।
3 of 6
Armaan Malik
- फोटो : social media
कहा जाता है कि अरमान की रोने की आवाज सुनकर उनके माता-पापा ने समझ लिया था वो सिंगर ही बनेंगे। चार साल की उम्र में उन्हें इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग मिलने लगी। इसका नतीजा ये रहा कि जब ‘सा रे गा मा पा लिट्टल चैंप्स’ का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। तब उनकी उम्र महज नौ साल की थी। इस शो में वो टॉप 7 तक पहुंचकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Armaan Malik
- फोटो : Social Media
बचपन में अरमान मलिक अपने स्कूल में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। अचानक उनकी टीचर भागती हुई आईं और उन्हें बताया कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो पता चला कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है। ये गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ के लिए रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
5 of 6
Armaan Malik
- फोटो : Social Media
जब अरमान बड़े हुए तो अपनी डेब्यू अल्बम पर भी काम कर रहे थे। ये अल्बम उन्होंने सलमान खान को सुनाई। सलमान ने वो गाने सुने और इंप्रेस हो गए। अल्बम का एक गाना सलमान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ में ले लिया। ये गाना था ‘तुमको तो आना ही था’। इस गाने से अरमान का अडल्ट सिंगर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।