टीवी की स्टार और जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हिना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद हिना खान अपनी बहू की इमेज को तोड़ने में कामयाब रहीं और अब वो अपने फैशन सेंस की वजह से तारीफें बटोरती हैं।
बिना मेकअप के ऐसी नजर आती हैं हिना खान, तस्वीरें देख फैंस को भी नहीं आ रहा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। इस दौरान हिना खान ने पिंक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। बिना मेकअप के भी हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन तस्वीरों में साफ दिख रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा है और उनकी स्किन का राज जानना चाह रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर हिना खान के हर पोस्ट को उनके फैंस पसंद करते हैं। हिना खान अपनी जिम की तस्वीरों से भी फिटनेस गोल्स बना रही हैं। हिना खान ने 2009 मे अपना डेब्यू सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से किया था और 8 साल काम करने के बाद इसे छोड़ दिया था।
इसके बाद हिना ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 और बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया। हिना बॉलीवुड में लाइन्स फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ फरीदा जलाल और ऋषि भूटानी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जम्मू में हुई है।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना खान भले ही अब कोमोलिका के किरदार से ब्रेक ले चुकी हैं लेकिन खबरों की मानें तो वह जल्द ही एकता कपूर के एक और सीरियल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि हिना अब एकता कपूर के बहुचर्चित सीरियल नागिन 4 में नजर आ सकती हैं। शो के मेकर्स नागिन 4 को सितंबर में लांच करना चाहते थे लेकिन अभी तक स्टारकास्ट पर काम शुरू नहीं किया गया है।