फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोखाधड़ी मामले के बाद फिर विवादों में आईं सोनाक्षी, सेक्सोलॉजिस्ट ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग

Mon, 22 Jul 2019 11:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 22 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Stay Order Suit In High Court On Sonakshi Sinha Film Khandaani Shafakhana
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे। उन पर पहले ही धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। बीते दिनों सोनाक्षी से पूछताछ करने पुलिस उनके घर भी पहुंची थी लेकिन वो शूटिंग की वजह से हैदराबाद में व्यस्त थीं इस वजह से पुलिस उनसे नहीं मिल पाई। अब सोनाक्षी की आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना विवादों में फंस गई है।

Stay Order Suit In High Court On Sonakshi Sinha Film Khandaani Shafakhana
Sonakshi Sinha - फोटो : social media

फिल्म खानदानी शफाखाना के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया है इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। डॉ विजय ने इसके लिए टी सीरीज और फिल्म की डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता को एक नोटिस भी भेजा है।

Stay Order Suit In High Court On Sonakshi Sinha Film Khandaani Shafakhana
Sonakshi Sinha - फोटो : social media

स्पॉटबॉय के मुताबिक डॉ विजय ने सेंसर बोर्ड को 18 जुलाई को एक लेटर भी भेजा। इस लेटर में कहा गया है कि डॉ. विजय के पिता, डॉ हकीम हरि किशन लाल के मशहूर और ख्यातिप्राप्त पारंपरिक खानदानी शफाखाना का फिल्म में अवैध तरीके से इस्तेमाल किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Stay Order Suit In High Court On Sonakshi Sinha Film Khandaani Shafakhana
Khandaani Shafakhana - फोटो : social media

लेटर में आगे लिखा कि डॉ हकीम की तस्वीर का भी अवैध रूप से फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया है, जो कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करता है।  डॉ. विजय, मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ हकीम हरी किशनलाल के बेटे हैं।

विज्ञापन
Stay Order Suit In High Court On Sonakshi Sinha Film Khandaani Shafakhana
Khandaani Shafakhana - फोटो : social media

'खानदानी शफाखाना' फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेबी बेदी का किरदार निभा रही हैं, जिसे विरासत में मामाजी का खास शफाखाने को चलाने की जिम्मेदारी मिलती है। इस शफाखाने में लोग सेक्स संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए आते हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed