अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर कमाल आर खान (केआरके) एक बार चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने एक बयान में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी है।
आजम खान के बयान पर भड़का एक्टर, कहा- जा सकते हो पाकिस्तान, यहां फर्जी लोगों की जरूरत नहीं
रामपुर से सांसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग (उन्मादी भीड़) को लेकर हाल ही में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने मॉब लिंचिग की घटनाओं को लेकर कहा कि यह 1947 के बाद मुसलमानों को मिलने वाली सजा है।
आजम खान ने कहा था, 'मुस्लिम जहां भी जाएंगे उन्हें यह सहना ही पड़ेगा। अब जो होगा, उसे सहना होगा। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए? यह मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछें। इन्होंने मुसलमानों की सुरक्षा का वादा किया था।'
आजम खान के इस बयान पर केआरके भड़क गए और उन्होंने ट्वीट हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया- 'अगर आजम खान बंटवारे के समय पाकिस्तान नहीं जा पाने के लिए दुखी हैं तो वो अभी भी पाकिस्तान जा सकते हैं। मैं उनके और उनके पूरे परिवार के लिए बिजनेस क्लास का टिकट दिलवाने को तैयार हूं। भारत को ऐसे फर्जी लोगों की जरूरत नहीं है, जो अपने धर्म का इस्तेमाल करें।'
If #AzamKhan is regretting for not going to Pakistan during the partition, then he must go now. I am ready to provide business class tickets for his entire family. India doesn’t need such a fraud who does use Religion card for his own benefits n corruption #SorryforpoliticalTweet
कमाल ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- 'मिस्टर आजम खान कृप्या नोट करें, पाकिस्तानी लोग भारत से आए लोगों को 'मुहाजिर' कहते हैं और उन्हें तीसरी श्रेणी के इंसान की तरह ट्रीट करते हैं। ये जो स्लोगन हैं कि हम सब मुस्लिम एक-दूसरे के भाई-बहन हैं ये सिर्फ केवल किताबों में ही अच्छे लगते हैं. तो मूर्ख ना बनें।'
Mr #AzamKhan please note, Pakistani people call them Muhazirs, who went to Pakistan from India, during the partition and treat them like 3rd grade citizens of Pakistan. Slogans like All Muslims are brothers, look good in the books only. So don’t be a fool https://t.co/OXuq9nssVN